मिथुन राशिफल सितंबर शिक्षा और करियर के अनुसार यदि आप अभी स्कूल में हैं तो सितंबर में पढ़ाई से मोहभंग हो सकता है, जिससे माता-पिता आपसे निराश हो सकते हैं। यदि आप कॉलेज में हैं तो अपनी शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति में रह सकते हैं जो आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे, जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। ऐसे समय में अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन आपको उचित राह दिखा सकता है।