
किसी के लिए सुख किसी के लिए मुश्किल ला रहा सितंबर, मासिक राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य
September Rashifal 2024: सितंबर में तीन बड़े ग्रह गोचर से बुधादित्य, शश राजयोग जैसे कई शुभ योग बनेंगे, वहीं कुछ राशियों के लिए मुश्किल स्थितियां पैदा होंगी। 4 सितंबर को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, यहां सूर्य के होने से बुधादित्य योग बनेगा। इसके साथ ही 16 सितंबर को सूर्य स्वराशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्र के विराजमान होने से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा।
सितंबर के अंत में बुध ग्रह एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे। वह 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पहले से ही सूर्य के विराजमान होने से फिर बुधादित्य योग बनेगा। इधर शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहकर शश राजयोग बनाएंगे। इसके साथ ही कन्या राशि में शुक्र के होने से नीच भंग योग बनेगा। इस तरह आइये जानते हैं किन राशियों को ग्रह गोचर का लाभ मिलेगा और किसे नुकसान होगा।
यदि घरेलू समस्याएं हैं तो सितंबर में आपको राहत रहेगी और समय आने पर ये सुलझ जाएगी। आपके भाई-बहन से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि इस अवधि में आप कुछ ऐसी गलतियां कर सकते हैं जो आपकी तरक्की में बाधा डाले।
सितंबर मासिक राशिफल के अनुसार आर्थिक स्थिति स्थिर होने से पारिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से सितंबर में कोई खुशी मिलेगी।
सितंबर में मेहमान आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस महीने अच्छा काम करेंगे। बिना किसी परेशानी के पुराने ऋण चुकाने में सफल होंगे। इस सप्ताह आपको कंपनी की ओर से इंसेटिव बोनस आदि मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः
सितंबर में कर्क राशि वालों की पुराने दोस्तों से भेंट हो सकती है। यह संभव है कि आप अपने अधीनस्थों की तुलना में अधिक सफलता प्राप्त करें। आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे, किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
आप अपने घर के सदस्य से अधिक प्यार और ध्यान देने की अपेक्षा करेगा। करियर में पिछड़ने का अहसास होगा। लाख कोशिश के बाद अच्छा परिणाम पाने में बाधा आएगी।
सितंबर में कन्या राशि वालों का बॉस खुश रहेगा। कार्यस्थल पर महत्व बढ़ेगा। आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे, व्यायाम जिम आदि की शुरुआत कर सकते हैं।
तुला राशि वालों को नए महीने में मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। बच्चे मनोरंजक गतिविधियों, भोजन आदि के लिए बाहर ले जाने की जिद कर सकते हैं। अपने माता-पिता को वो चीज दिलाएंगे, जो वो चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः
जो लोग लंबे समय से अपने माता-पिता को लेकर किसी तरह की चिंता में थे, उन्हें सितंबर में राहत मिलेगी। इस महीने आप लोग स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। आहार आदि में बदलाव कर सकते हैं।
सितंबर मासिक राशिफल के अनुसार आप बहुत अधिक काम करेंगे, इससे थकान महसूस होगी। अपरंपरागत स्रोतों से वित्तीय सहायता मिलेगी। जब आप महत्वपूर्ण ग्राहकों को अपने उत्पाद या सेवाएं बेचेंगे तो आप बड़ा लाभ मिलेगा।
मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म के उपयोग से मकर राशि के कुछ लोगों को लाभ हो सकता है। कुछ शानदार रियल एस्टेट ऑफर मिलेंगे। कार्य-जीवन संतुलन सही रहेगा। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों का सम्मान पाने के लिए आपको अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।
कुंभ राशि वाले चिंता छोड़ दें, समय अनुकूल रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहा तो आप यात्रा करेंगे और नई जगह देखने का मौका मिलेगा। कुछ लोग अपने घर या व्यवसाय को किराये पर दे सकते हैं। आपको ऐसे स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है जिसकी अपेक्षा नहीं थी। पुराने निवेश का लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
कुछ व्यक्ति स्केटिंग, पेंटिंग या क्राफ्टिंग में रूचि दिखाएंगे। गृहणियां बगीचे की देखभाल में रूचि लेंगी। आपके पास वर्तमान में अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को नवीनीकृत करने का विकल्प है। करियर ठीकठीक चलेगा, ग्राहक प्रभावित होंगे।
Updated on:
30 Aug 2024 10:15 pm
Published on:
30 Aug 2024 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
