4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vakri Shani: 17 जून से साढ़े चार महीने शनि चलेंगे ऐसी टेढ़ी चाल, सिर्फ दो को छोड़कर बाकी राशि के लोगों की शामत

ज्योतिष में पाप ग्रह माने जाने वाले शनि 17 जून से अपनी राशि कुंभ में वक्री (Vakri Shani Kumbh Rashi) हो रहे हैं। इसके बाद चार नवंबर को यह सीधे रास्ते पर आएंगे यानी मार्गी होंगे, तब तक वक्र शनि दो राशियों को छोड़कर शेष को सताते रहेंगे। आइये जानते हैं कि वक्री शनि का प्रभाव क्या होता है (vakri shani prabhav)।
2 min read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Jun 04, 2023

vakri_shani_prabhav.jpg

शनि की वक्री चाल से 17 जून से साढ़े चार महीने दस राशियों की शामत

मेष राशिः ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि की उल्टी चाल का मेष राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते धन हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। वैवाहिक संबंध में कठोरता उत्पन्न होगी।


मिथुन राशिः मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की चाल बेहद कष्टकारी है। इससे मिथुन राशि के जातकों के भाग्य में अवरोध आएंगे, परेशानी होगी। सबसे बड़ी दिक्कत धन संबंधी हो सकती है।


कर्क राशिः पं. तिवारी के अनुसार अभी कर्क राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। इसके चलते कर्क राशि वाले जातकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ेगी। शनि के वक्री होने से कर्क राशि के जातक के बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति परेशानी वाली रहेगी। इस अवधि में वाहन दुर्घटना हो सकती है।


सिंह राशिः इस राशि के जातक के लिए 17 जून के बाद से संबंधों में तनाव लाने वाली स्थिति बनेगी। इस समय स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, संतान को लेकर परेशानी होगी।
तुला राशिः तुला राशि के जातकों के लिए इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य और शासकीय कार्यों में परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Shani Dev: इनको खून के आंसू रूलाएगी शनि की उल्टी चाल, राहत के लिए करना होगा यह उपाय


वृश्चिक राशिः इस राशि के जातक पर अभी ढैय्या चल रही है। शनि की चाल में परिवर्तन से माता को लेकर कष्ट हो सकता है। प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश सोच समझ कर करें।
धनु राशिः 17 जून से चार नवंबर की अवधि में धनु राशि के जातक को मित्र और परिजनों से धोखा मिल सकता है।


मकर राशिः इस राशि के जातक के लिए शनि की चाल में परिवर्तन धन संबंधी कष्ट लेकर आएगा। घर परिवार में तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न होंगी।
कुंभ राशिः कुंभ राशि में शनि वक्री हो रहे हैं। इसलिए यह शारीरिक, मानसिक आर्थिक कष्ट दे सकता है।
मीन राशिः मीन राशि के जातक के लिए शनि की चाल में परिवर्तन और भी कष्टकारी है। इससे तनाव बढ़ेगा और खर्च में भी वृद्धि होगी। विरोधियों का प्रभाव बढ़ेगा।