scriptकांग्रेस में कलह : जिला उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया तो बेटे ने भी छोड़ा IT सेल जिलाध्यक्ष का पद | congress district vice president secretary it cell district president | Patrika News
होशंगाबाद

कांग्रेस में कलह : जिला उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया तो बेटे ने भी छोड़ा IT सेल जिलाध्यक्ष का पद

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरुण दीक्षित ने पद से इस्तीफा दे दिया। दीक्षित ने इस्तीफे में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हवाला दिया है। हालांकि, इसके पीछे जिलाध्यक्ष सतेंद्र फौजदार के साथ आपसी तालमेल की बातें सामने आ रही हैं।

होशंगाबादNov 25, 2021 / 07:47 pm

Faiz

News

कांग्रेस में कलह : जिला उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया तो बेटे ने भी छोड़ा IT सेल जिलाध्यक्ष का पद

होशंगाबाद. जिला कांग्रेस में एक बार फिर कलह सामने आई है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरुण दीक्षित ने पद से इस्तीफा दे दिया। दीक्षित ने इस्तीफे में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हवाला दिया है। हालांकि, इसके पीछे जिलाध्यक्ष सतेंद्र फौजदार के साथ आपसी तालमेल की बातें सामने आ रही हैं। दरअसल, शहर में राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा की शो भायात्रा निकाली थी। इसमें दीक्षित ने सामाजिक मंच से शोभायात्रा का सम्मान किया, जबकि जिलाध्यक्ष इससे सहमत नहीं थे। इसे लेकर दोनों में मतभेद हुआ। दीक्षित के इस्तीफे के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

जिलाध्यक्ष सतेन्द्र फौजदार ने सफाई दी है कि, जिला उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। बाकी सभी चर्चाएं बेबुनियाद हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- ‘सरकार’ के सामने ब्यूरोक्रेसी पर भड़के विधायक, बोले- प्रमुख सचिव और कलेक्टर हमारी नहीं सुनते


मीडिया सेल को बताया जा रहा जिम्मेदार

इधर, जिला उपाध्यक्ष अरुण दीक्षित के साथ बुधवार को उनके बेटे अक्षय दीक्षित ने भी कांग्रेस आइटी सेल के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के पीछे भी जिलाध्यक्ष फौजदार द्वारा बनाई मीडिया सेल को जिम्मेदार माना जा रहा है।

 

NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रदेश सचिव समेत कई घायल, देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85vnon

Home / Hoshangabad / कांग्रेस में कलह : जिला उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया तो बेटे ने भी छोड़ा IT सेल जिलाध्यक्ष का पद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो