scriptधान के रेट कम मिलने पर बिफरे किसान, मंडी गेट पर सैकड़ों किसानों ने किया घेराव | Farmers angry at paddy rate getting low, farmers encircle Mandi Gate | Patrika News
होशंगाबाद

धान के रेट कम मिलने पर बिफरे किसान, मंडी गेट पर सैकड़ों किसानों ने किया घेराव

धान के रेट लागत मूल्य के आधार पर फिक्स करने की मांग

होशंगाबादNov 18, 2019 / 11:58 am

sandeep nayak

धान के रेट कम मिलने पर बिफरे किसान, मंडी गेट पर सैकड़ों किसानों ने किया घेराव

धान के रेट कम मिलने पर बिफरे किसान, मंडी गेट पर सैकड़ों किसानों ने किया घेराव

पिपरिया। सोमवार सुबह पिपरिया मंडी पहुंचे सैकड़ों किसानों ने धान के दाम मिलने पर मंडी का घेराव कर दिया। दाम कम मिलने से परेशान किसानों की मांग थी कि धान के रेट लागत मूल्य के आधार पर फिक्स किए जाएं। किसानों ने बताया कि वर्तमान में मंडी में धान के दाम 1900 से 2000 रुपए प्रतिक्विंटल तक मिल रहे हैं। जबकि धान की लागत ही 3000 प्रति क्विंटल तक है। किसानों की मांग है कि कम से कम 2500 रुपए प्रतिक्विंटल धान के दाम मिलना चाहिए। किसानों के हंगामे के बाद हर दिन सुबह 10.30 बजे से शुरू होने वाली नीलामी प्रक्रिया सुबह से ही बंद रही। दोपहर12 बजे तक व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में चर्चा चल रही थी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को तलब किया
किसानों के हंगामे की सूचना पर मंडी एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी रणविजय सिंह कुशवाहा, टीआई प्रवीण कुमरे, एसके अंधमान, मंडी सचिव नरेश परमार मंडी में पहुंच गए। इन्होंने किसानों की मांग को देखते हुए सभी व्यापारियों को तलब किया है। इसके बाद उनसे चर्चा का दौर चल रहा है। इसके बाद ही कुछ निर्णय हो सकेगा।
मंडी में हो रही बंपर आवक
बता दें कि पिपरिया मंडी प्रदेश की ए क्लास मंडी है। यहां शहर सहित आसपास से बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं। सोमवार को भी यहां धान की बंपर आवक रही। मंडी में 600 ट्राली धान की खड़ी थी।

सोहागपुर के किसान बोले-
ग्राम माछा के किसान धर्मेश सिंह ठाकुर ने बताया कि वे गत दिनों एक व्यापारी के पास उपज लेकर गए थे तो उसने सैंपल देखकर 2250 रुपए प्रति क्विंटल का भाव तय किया और जब उपज की पूरी मात्रा लेकर व्यापारी के पास पहुंचे तो उसके एक कर्मचारी ने पूर्व में बताए गए भाव से कम भाव बताया तथा कहा कि यदि उपज इस भाव पर देनी हो तो दो, अन्यथा कहीं और जाओ। ठाकुर के अनुसार पिपरिया में कुछ व्यापारियों ने एकाधिकार का मामला बना रखा है तथा इन व्यापारियों के द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे धोखे के विरोध में आज पिपरिया मंडी में सोहागपुर क्षेत्र के किसानों द्वारा आवाज बुलंद की जाएगी तथा धोखा करने वाले व्यापारियों का लायसेंस निरस्त करने की मांग भी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो