scriptmp assembly elections कभी सीएम शिवराज सिंह और सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा, अब पार्टी में शामिल होकर उनके लिए मांगेंगे वोट | Former legislator Girijashankar Sharma join BJP party and mp election | Patrika News
होशंगाबाद

mp assembly elections कभी सीएम शिवराज सिंह और सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा, अब पार्टी में शामिल होकर उनके लिए मांगेंगे वोट

जल सत्याग्रह कर सीएम और भाजपा सरकार पर लगाए थे अवैध खनन के आरोप

होशंगाबादNov 11, 2018 / 02:46 pm

sandeep nayak

Former legislator Girijashankar Sharma join BJP party and mp election

mp assembly elections कभी सीएम शिवराज सिंह और सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा, अब पार्टी में शामिल होकर उनके लिए मांगेंगे वोट

होशंगाबाद। होशंगाबाद विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल बुधनी में कांग्रेस नेताओं के साथ जल सत्याग्रह कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार पर अवैध उत्खनन करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने वाले भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने भी यू टर्न ले लिया। कल तक सीएम और भाजपा को कोस रहे शर्मा कांग्रेस से टिकट हासिल करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को भाजपा का गमछा गले में डालकर मंच पर नजर आए। वे लोगों से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। उनकी पार्टी में वापसी को लेकर संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन और जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि हमें कोई सूचना नहीं है। वे मंच पर कैसे पहुंचे, कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने सुश्री भारती के साथ मंच भी साझा किया।
इस तरह किया था प्रदर्शन
यह बात इसलिए चौकान वाली है कि यही गिरिजाशंकर शर्मा कुछ समय पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। बताया जाता है कि गिरिजाशंकर शर्मा ने मां नर्मदा का कर दिया बंटाढार शर्म करो शिवराज सरकार लिखा पोस्टर लेकर कुछ समय पहले सीएम पर निशाना साधा था।
टिकट के लिए भी की जोर आजमाइश
गिरिजाशंकर शर्मा ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए टिकट के लिए भी जोरआजमाइश की है। उनका नाम कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में भी सामने आया है। लेकिन शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर खू चर्चाओं में रहा।
इधर, हवाई जहाज से पहुंचा बी फार्म
आरक्षित पिपरिया विधान सभा उम्मीदवार भाजपा से ठाकुर दास नागवंशी और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन रैली की शक्ल में जाकर नामांकन दाखिल किया। यहां ब्रजेश कुमार आर्य बसपा, संजय अहिरवार बहुजन संघर्ष दल, नन्हेलाल वंशकार गोंडवाना पार्टी, करोढ़ी नन्हेलाल रिपब्लिकन पार्टी ए, मनोज रमेश बामने सपा, संजय कोरी आम आदमी पार्टी से नामांकन जमा किए। बामने के लिए सपा ने हवाई जहाज से बी फार्म भेजा था, लेकिन वह देरी से पहुंचा। इस कारण जमा नहीं हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो