22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमसफर का सफर शुरू, पहले दिन ट्रेन में सवार थे 331 यात्री

हमसफर एक्सप्रेस में सवार होकर आए सांसद राव उदय प्रताप, इटारसी स्टेशन पर पहले दिन दस मिनट लेट पहुंची थी ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Kumar Kundoo

•

Updated: 6 Oct 2018, 9:16 PM IST

Hamsafar's journey started, 331 passengers were on board in the first day

हमसफर का सफर शुरू, पहले दिन ट्रेन में सवार थे 331 यात्री

इटारसी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हमसफर एक्सप्रेस शुरू की है। हमसफर का सफर पहले ही दिन दस मिनट लेट रहा। इटारसी स्टेशन पर ट्रेन ७ बजकर १० मिनट पर आई। जबकि ट्रेन के इटारसी पहुंचने का समय शाम ७ बजे है। ट्रेन हबीबगंज से होशंगाबाद, इटारसी होते हुए पुणे आना-जाना करेगी। हमसफर एक्सप्रेस का शनिवार को शुभारंभ किया गया। गाड़ी संख्या 22172-22171 हबीबगंज-पुणे-हबीबगंज साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस प्रारंभ की गई। शनिवार को शाम ५.25 बजे गाड़ी संख्या 22172 हबीबगंज-पुणे साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस को रवाना किया गया। ट्रेन में सवार होकर सांसद राव उदय प्रताप सिंह इटारसी तक आए थे। यहां से वे करेली रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर सांसद से कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। ट्रेन में ड्राइवर राजेश गुप्ता, सहायक चालक मनीष रावत, वरिष्ठ लोको निरीक्षक बीपी सराठे एवं गार्ड शरद शर्मा मौजूद थे। ट्रेन में पहले दिन 331 यात्रियों ने सफर किया। गाड़ी संख्या 22172 हबीबगंज-पुणे साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस हबीबगंज से प्रत्येक शनिवार को शाम ५.25 बजे प्रस्थान कर होशंगाबाद स्टेशन पर शाम ६.३० बजे और इटारसी स्टेशन पर शाम ७ बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन रविवार को सुबह 9.20 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22171 पुणे-हबीबगंज साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस पुणे से प्रत्येक रविवार को दोपहर ३.१५ बजे चलकर रात ३ बजे इटारसी, रात ३.२३ बजे होशंगाबाद होते हुए सोमवार सुबह 4.45 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
ट्रेन होशंगाबाद, इटारसी, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर एवं दौंड स्टेशनों पर रूकेगी।
ट्रेन में कुल १५ कोच
ट्रेन में 13 थर्ड एसी व 2 एसएलआर सहित कुल 15 कोच हैं।

रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई
इटारसी। रेल विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल वीकली ट्रेनें चलाई जा रही थीं। इनमें से इटारसी और भोपाल में स्टॉपेज वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों की समयावधि खत्म होने वाली थी। यात्रियों की मांग और रेलवे को मिल रहे राजस्व को देखते हुए रेलवे ने इन एक दर्जन टे्रनों की समयावधि को और बढ़ा दिया है ताकि यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलती रहे।