scriptहाथी पर सवार होकर आ रही है वर्षा ऋतु, वर्षाकाल में बनेंगे 41 वृष्टियोग | hanthi par savar hokar aa rahi hai varsha ritu, janiye kya hai ye | Patrika News
होशंगाबाद

हाथी पर सवार होकर आ रही है वर्षा ऋतु, वर्षाकाल में बनेंगे 41 वृष्टियोग

सूर्य के आद्र्रा नक्षत्र में वर्षा ऋतु की पंचक में होगी शुरूआत

होशंगाबादJun 19, 2019 / 12:21 pm

poonam soni

rain

हाथी पर सवार होकर आ रही है वर्षा ऋतु, वर्षाकाल में बनेंगे 41 वृष्टियोग

होशंगाबाद. इस बार वर्षाऋतु की शुरूआत 22 जून से हो रही है। आचार्य सोमेश परसाई के अनुसार इसकी शुरूआत सूर्य के आद्र्रा नक्षत्र में प्रवेश से पंचक में होगी। साथ ही 5 ग्रह सौम्य और जलनाड़ी में होने से अच्छी बारिश की उम्मीद भी है। इस बार वर्षा का वाहन हाथी होने से अच्छा पानी बरसेगा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा बारिश की संभावना है। बाढ़ का भी योग बन सकता है। 30 जून से भारी बारिश होगी और 14 सिंतबर के बाद बारिश के राहत मिलेगी।
शनिवार होने के कारण अवरोध भी

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पंचक में शनिवार से शुरू होने के कारण कुछ अवरोध भी आएंगे। शाम 5.28 बजे से सूर्य का आद्र्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा। माना जाता है कि शुरू में पांच दिन लगातार बारिश होगी। नवग्रहों में से सूर्य, मंगल, बुध, शनि और केतु सौम्य और जलानाड़ी में होने से सभी जगह संतोष जनक पानी बरसेगा। 15 दिन बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से भी बारिश का क्रम बना रहेगा।
वर्षाकाल में 41 वृष्टि योग भी :

6 जुलाई से 3 अगस्त तक अच्छी बारिश का अनुमान है। 17 अगस्त के बाद फिर अच्छी बारिश होगी। 31 अगस्त के बाद अल्प वर्षा के योग बनेंगे। वर्षाकाल में कुल वृष्टि योग 41 हैं। आषाढ़ में 11, श्रावण में 15, भाद्रपद में 13 एवं आश्विन में 2 वर्षा के योग हैं। 14 सितंबर तक विभिन्न नक्षत्रों में तेज और अल्प वर्षा होगी। 14 सितंबर के बारिश से राहत मिलेगी।
25 जून से 4 जुलाई तक बोवनी श्रेष्ठ
पं. जय नारायण तिवारी के अनुसार इस बार २५ जून से ४ जुलाई के बीच बोवनी करना श्रेष्ठ है। इससे किसानों को फायदा होगा। साथ ही जिन इलाकों में पहली बारिश हो चुकी है। वे बोवनी कर सकते हैं। यह कृषि के लिए अति उत्तम समय है।
39.6 डिग्री दर्ज हुआ दिन का तापमान, गर्मी ने किया परेशान
लो कल प्री मानसून एक्टिविटी चालू होने के बाद भी दिन सूरज के तेवर कम नही हो रहे हंै। तीसरे दिन मंगलवार को भी तापमान 39.6 डिग्री दर्ज हुआ जो पहले दो दिनों की सीमा के आसपास ही रहा। तापमान में कमी नही होने से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों का काम करना मुश्किल हो रहा है। इधर मौसम विभाग मौसम के तेवरों में इसी तरह के बदलाव आते रहने की उम्मीद जता रहा है।।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ घण्टो में तेज हवा और बौछारें पड़ सकती है।

Home / Hoshangabad / हाथी पर सवार होकर आ रही है वर्षा ऋतु, वर्षाकाल में बनेंगे 41 वृष्टियोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो