script‘हमराह’ का हमसफर बनने को शहर तैयार, सीकर के इस पार्क में आप भी पहुंचे और जमकर करें मस्ती | Rajasthan patrika sikar of event in maru park | Patrika News
होशंगाबाद

‘हमराह’ का हमसफर बनने को शहर तैयार, सीकर के इस पार्क में आप भी पहुंचे और जमकर करें मस्ती

मारू पार्क में रविवार को होने वाले राजस्थान पत्रिका व नवजीवन साइंस स्कूल एवं कौटिल्य आईआईटी एकेडमी के ‘हमराह’ के लिए शहरवासी काफी उत्सुक हैं। शुक्रवार को ‘हमराह’ की खबर पढऩे के बाद बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेताब हैं।

होशंगाबादMay 20, 2017 / 02:45 pm

dinesh rathore

Rajasthan patrika sikar of event in maru park
मारू पार्क में रविवार को होने वाले राजस्थान पत्रिका व नवजीवन साइंस स्कूल एवं कौटिल्य आईआईटी एकेडमी के ‘हमराह’ के लिए शहरवासी काफी उत्सुक हैं। शुक्रवार को ‘हमराह’ की खबर पढऩे के बाद बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेताब हैं। इतना ही नहीं अधिकारी, जनप्रतिनिधि और व्यापारी वर्ग भी हमराह के सफर में शरीक होने के तैयार हैं। मारू पार्क में रविवार की सुबह कुछ अलग ही नजारा रहेगा। ज्यादातर लोगों का ध्यान हेल्थ फिटनेस को लेकर है। इसलिए हर उस पहलू को छुआ जाएगा जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। सुबह ठंडी हवाओं की बयार के बीच लोग योग से लेकर संगीत तक का आनंद उठाते हुए नजर आएंगे। बच्चों के लिए आत्मरक्षा के गुर के साथ खुले आसमां के नीच ठहाके लगाते हुए लोग दिखेंगे, क्योंकि हंसना स्वास्थ्य के सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रतियोगिताएं भी होंगी जिससे बच्चों समेत अन्य भरपूर आनंद उठा सके। आखिर में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
Read:

रविवार को पत्रिका के साथ होगा पूरा शहर, खूब होगी मस्ती, जानें समय और स्थान

मौसम भी तैयार

भीषण गर्मी के बीच मौसम भी रविवार का स्वागत करने को तैयार हो रहा है। शुक्रवार शाम हुई बारिश ने फिजा में ठंडक घोल दी है। ‘हमराहÓ एक ऐसा आगाज है जहां पर हर खासो आम आपनी आमद दर्ज करेगा। एक नए संबंधों की शुरुआत होगी जहां लोग सेहत के साथ ही अपनी दूसरी विधाओं का विस्तार कर सकेंगे।
Read:

Morning Woke पर जाने वालों हो जाओ तैयार, बच्चों के साथ महिलाओं को भी मिलेगा इसका फायदा, जानें क्या है कार्यक्रम

ये एक्सपर्ट देंगे सेवा

हमराह में योग क्लास योग गुरू केशरदेव, पेंटिंग दुर्गा रणवां, सतोलिया महेन्द्र पंवार, आर्ट एण्ड कॉफ्ट स्वाति काम्या-चांदनी शर्मा, ब्यूटी टिप्स पलक वर्मा, जूम्बा एरोबिक्स विशाखा कुमावत, लेमन रेस-म्यूजिकल चेयर मंजू लाटा, नीलम मिश्रा, मार्शल आर्ट अभिलाषा रणवां, संगीत की महफिल अंकित अवस्थी और नंदिनी त्यागी सजाएंगे। डांस की क्लास गणेश शर्मा लेंगे, वहीं रजनी एण्ड टीम मेहन्दी लगाने के टिप्स देगी।

Home / Hoshangabad / ‘हमराह’ का हमसफर बनने को शहर तैयार, सीकर के इस पार्क में आप भी पहुंचे और जमकर करें मस्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो