पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि १५ साल में पर्यटन के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। भाजपा से जुड़े लोग सिर्फ बंदरबांट में लगे रहे। प्रदेश में नए सिरे से पर्यटन स्थलों पर विकास और सुविधाएं जैसे एडवेंचर स्पोट्र्स, साइकिलिंग सुविधाऐं बढ़ाई जाएगी। पिछली सरकार में बंदरबांट हुआ उसकी जांच कर कार्यवाही होगी। भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि भी नहीं है। इस क्षेत्र में नई नीति निर्धारित कर पर्यटन स्थलको विकसित करेगी।