scriptपंजाब में कुकर्म के बाद 11 साल के लड़के को जिन्दा जलाया | School boy murdered after kukarm in moga Punjab latest news | Patrika News
होशियारपुर

पंजाब में कुकर्म के बाद 11 साल के लड़के को जिन्दा जलाया

-पुलिस ने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार

होशियारपुरMar 24, 2020 / 07:34 pm

Bhanu Pratap

Murder

Murder

होशियारपुर/मोगा। पंजाब के मोगा जिले के गांव महेसरी संधुआ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11 वर्षीय एक लड़के को अगवा कर लिया गया। लड़के को स्कूल में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। बाद में उसे जिन्दा जला दिया। यह घटना द दिन पहले हुई। पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।
यह भी पढ़ें

पंजाब में कर्फ्यूः पुलिस की उड़कर लगी, किसी को बना रही मुर्गा तो किसी को उठक-बैठक

murder2.jpg
आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी मोगा हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि 22 मार्च से लड़का गायब था। शव मिला तो पता चला कि उसकी कुकर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस कत्ल की गुत्थी स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की हवाले से सुलझ पाई है। आरोपी का नाम लखविंदर सिंह लक्की वासी निवासी गांव महेसरी संधुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो