scriptपंजाब में घूम रहे 4500 ‘Coronavirus’, रहिए सावधान, पुलिस को दें जानकारी | 4500 coronavirus suspected patient in Punjab curfew imposed latest new | Patrika News
जालंधर

पंजाब में घूम रहे 4500 ‘Coronavirus’, रहिए सावधान, पुलिस को दें जानकारी

जालंधर और नवांशहर में पिछले एक महीने में 17000 एनआरआई विदेश से भारत लौटे। पहचान सिर्फ 75% की हुई है। बाकी लापता हैं। इसीलिए कर्फ्यू लगाया गया है।

जालंधरMar 24, 2020 / 05:33 pm

Bhanu Pratap

coronavirus

पंजाब में घूम रहे 4500 ‘Coronavirus’, रहिए सावधान, पुलिस को दें जानकारी

जालंधर। पंजाब Punjab में 4500 विदेशों से लौटे लोग घूम रहे हैं। इनके बारे में शक है कि ये कोरोनावायरस coronavirus के संदिग्ध coronavirus suspected patient हैं। जांच हुई नहीं है। पुलिस भी इनकी तलाश नहीं कर पा रही है। इनका स्वच्छंद विचरण रोकने के लिए एकमात्र उपाय है कर्फ्यू curfew। कर्फ्यू लगा है तो घर में बंद रहेंगे। इस लिहाज से बात करें तो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह Captain amarinder singh ने पूरे पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाकर अच्छा ही किया।
यह भी पढ़ें

102 साल पहले पंजाब में हर तरफ लाशों के ढेर थे, फिर मँडरा रहा खतरा

राजस्थान में बढ़ सकता है लॉकडाउन
दो शहरों में विदेश से आए हजारों लोग गायब

यह बात पंजाब के दो शहर जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की है। यह आंकड़ा कोई कपोलकल्पित नहीं है। जालंधर के उपायुक्त वीरेन्द्र शर्मा ने पुष्टि की है। वे बताते हैं- पिछले एक महीने में विभिन्न देशों से जालंधर और नवांशहर में 17000 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) आए हैं, जिनमें से अभी तक सिर्फ 12500 के पते मिल पाए हैं। उन्हें चेकअप के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। कुछ लोगों के घर जाकर मेडिकल टीम ने जांच की है। अभी इनमें से 25% लोग गायब हैं जो कि खतरनाक हैं।
यह भी पढ़ें

Coronavirus: कर्फ्यू के बाद पंजाब सरकार ने राहतों का पिटारा खोला

Coronavirus curfew and High Alert : t <a  href=
coronavirus rus cases in Gwalior” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/03/24/corna_2_5926425-m.jpg”>पुलिस-प्रशासन को दें जानकारी

श्री शर्मा का कहना है कि लोगों को खुद जागरूक होना होगा। पुलिस-प्रशासन को ऐसे लोगों के पते बताएं ताकि हम बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की मेडिकल जांच करवाकर उसका इलाज करा सकें। कोरोनावायरस जैसी महामारी आगे न बढ़ सके। मामला सरकार के संज्ञान में है और इसी के चलते पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है ताकि यह वायरस आगे ना बढ़ सके।

Home / Jalandhar / पंजाब में घूम रहे 4500 ‘Coronavirus’, रहिए सावधान, पुलिस को दें जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो