scriptघायल सैनिकों को केक खिलाकर उनका दर्द दूर करती है ये नर्स, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा | 59 years old nurse Kath Ryan distributes cakes to injured soldiers | Patrika News
हॉट ऑन वेब

घायल सैनिकों को केक खिलाकर उनका दर्द दूर करती है ये नर्स, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Nurse Kath Ryan : नर्स का नाम कैथ रेयान है। वह ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती घायल सैनिकों के लिए केक लेकर जाती हैं
59 साल की रेयान पिछले 11 साल से मरीजों को खिला रही हैं केक और पेस्ट्रीज

Dec 01, 2020 / 05:47 pm

Soma Roy

nurse1.jpg

Nurse Kath Ryan

नई दिल्ली। लोगों की जान बचाने और उनका इलाज के लिए यूं तो डॉक्टर्स और नर्स कई तरह की चिकित्सीय पद्धति का इस्तेमाल करते हैं। कई चिकित्सक को तो गाना गाकर भी मरीजों का इलाज करते हैं। मगर क्या आपको पता है ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती सैनिकों का दर्द दूर करने के लिए एक नर्स केक का सहारा लेती हैं। दरअसल कैथ रेयान (Kath Ryan) नामक एक रिटायर्ड नर्स अस्पताल में जाकर घायल सैनिकों से मिलती हैं और उन्हें केक या पेस्ट्रीज खिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाती हैं। इससे उनका दर्द गायब हो जाता है। कहा जाता है कि रेयान अभी तक करीब 10 लाख से ज्यादा केक की स्लाइस और पेस्ट्रीज मरीजों को खिला चुकी हैं। उनके इस नेक काम की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।
59 साल की कैथ रेयान अपने हाथों से बना हुआ केक अस्पताल लेकर जाती हैं और घायल सैनिकों के साथ मिलकर इसे काटती हैं। यही वजह है कि घायल सैनिक अपने परिजनों के अलावा रेयान का इंतजार करते हैं। वह ये काम पिछले 11 सालों से कर रही हैं। लोग उन्हें ‘केक लेडी’ के नाम से भी बुलाते हैं। अब तक ब्रिटेन के अस्पतालों में वह 1260 विजिट कर चुकी हैं।
साल 2009 से शुरू हुआ सिलसिला
घायल मरीजों को केक खिलाने का ये सिलसिला साल 2009 से शुरू हुआ था। उस वक्त रेयान अस्पताल में अपनी बीमार बहन से मिलने पहुंची थीं। यहां वह उनके लिए केक लेकर गई थीं। उसी अस्पताल में भर्ती सैनिकों के साथ भी उन्होंने केक बांटा था। लेकिन सैनिकों ने मजाक में अपने लिए अलग से ट्रीट देने की बात कही। अगले दिन रेयान 35 सैनिकों के लिए केक लेकर पहुंच गईं। एक छोटे से केक के टुकड़े से उस वक्त कई मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। तभी से रेयान ने अस्पतालों में भर्ती घायल सैनिकों को केक खिलाने का निर्णय लिया।

Home / Hot On Web / घायल सैनिकों को केक खिलाकर उनका दर्द दूर करती है ये नर्स, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो