script82 साल की दादी का जज्बा देख लोग हैरान, वायरल हो रहा एक्सरसाइज का वीडियो | 82 years old grand mother's exercise video gets viral, people liked it | Patrika News
हॉट ऑन वेब

82 साल की दादी का जज्बा देख लोग हैरान, वायरल हो रहा एक्सरसाइज का वीडियो

Grand Mother’s Viral Video: नियमित व्यायाम से बुजुर्ग महिला ने जोड़ों के दर्द समेत दूसरी बीमारियों से पाया छुटकारा
दादी का वीडियो उनके पोते चिराग ने सोशल मीडिया पर डाला था, तब से ये वायरल हो गया

Nov 23, 2020 / 11:12 am

Soma Roy

dadi1.jpeg

Grand Mother’s Viral Video

नई दिल्ली। कहते हैं इंसान में जोश हो तो उम्र मायने नहीं रखती। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण 82 साल की एक बुजुर्ग महिला ने पेश किया है। दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) पर दादी का जबदरस्त अंदाज में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो काफी वायरल हो (Viral Video) रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी उत्साह से भरपूर वृद्ध महिला के जज्बे को देख हर कोई हैरान है। वीडियो में वह अपने पोते के साथ डंबल करते हुए एवं अन्य बॉडी वेट एक्सरसाइट करती हुई नजर आती हैं।
82 वर्षीय दादी का यह वीडियो उनके पोते, चिराग कोर्डिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें महिला साड़ी पहने एक्सरसाइज करते हुए दिखती हैं। वह वजन उठाने, स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स जैसे अन्य व्यायामों का अभ्यास करती हैं। उनके एक्सरसाइज का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। तब से हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। अधिकतर यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि इच्छाशक्ति मजबूत होती है तो उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। दादी के जोश को देख उनके पोते चिराग भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी दादी बहुत ऊर्जावान इंसान हैं। वह पहले तैराकी करती थीं और कई खेल खेलती थी। शादी के बाद भी शारीरिक रूप से वह काफी सक्रिय रहती थीं। हालांकि उम्र ढलने पर वह बीमारियों का शिकार हो गई, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति से उस पर भी जीत हासिल कर ली।
एक्सरसाइज से बीमारियों को दी मात
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दादी एक दिन बिस्तर से गिर गई थीं जिसके चलते उनके टखने पर चोट लग गई थी। वह जमीन पर झुककर या कुछ भी उठाकर चलने से डरती थी। मगर वह अपनी इस कमजोरी से उबरना चाहती थीं। तभी वह अपने पोते से प्रशिक्षण ले रही थीं। उनकी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे वह बिस्तर से फर्श तक और पानी की बोतलों से डंबल तक पहुंच गईं। इससे उन्हें कई बीमारियों में भी फायदा हुआ। नियमित व्यायाम से उनके पैरों में सूजन कम हो गई और जोड़ों का दर्द एवं बीपी की समस्या भी खत्म हो गई।

Home / Hot On Web / 82 साल की दादी का जज्बा देख लोग हैरान, वायरल हो रहा एक्सरसाइज का वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो