scriptबच्चा निगल गया था पेन का ढक्कन, सीटी स्कैन में हुआ खुलासा | A 12 Years Old Boy Swallowed Pen Cap, Doctors shocked to See Report | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बच्चा निगल गया था पेन का ढक्कन, सीटी स्कैन में हुआ खुलासा

Pen Cap Swallowed : दक्षिण कोलकाता का है मामला, खांसी आने पर बढ़ी तकलीफ

नई दिल्लीJan 27, 2020 / 07:50 am

Soma Roy

operate1.jpeg

Pen Cap Swallowed

नई दिल्ली। यूं तो खांसी आना एक आम बात है। मगर कोलाकाता (Kolkata) के रहने वाले 12 साल के बच्चे के लिए लगातार आ रही खांसी कोई सामान्य बात नहीं थी। दरअसल इसकी वजह उसके सीने में फंसा पेन का कैप था। इस बात का खुलासा सीटी स्कैन के जरिए चला तो डॉक्टरों के होश उड़ गए।
घरवालों की डांट से बचने के लिए लड़की ने किया गैंगरेप का बहाना, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन

मामला दक्षिण कोलकाता का है। बताया जाता है कि एक बच्चे ने गलती से पेन का ढक्कन मुंह में डाल लिया था। जो गलती से अंदर (swallowed) चला गया। परिजनों के मुताबिक इससे ब्च्चे को शुरूआती तौर पर कोई दिक्कत नहीं हुई। मगर बाद में उसे लगातार खांसी आने लगी। जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो सीटी स्कैन की सलाह दी गई।
chest1.jpg
बच्चे की जब स्कैनिंग हुई तो पता चला कि पेन का ढक्कन सीने में अटका हुआ है। ये देख डॉक्टर भी दंग रह गए। क्योंकि समय रहते इसे न निकाला जाता तो बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो सकती थी। इससे जान जाने का भी खतरा था। ऐसे में ऑपरेशन के बाद बच्चे की छाती से कैप को निकाला गया। अब बच्चे की हालत ठीक है।

Home / Hot On Web / बच्चा निगल गया था पेन का ढक्कन, सीटी स्कैन में हुआ खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो