scriptतीसरी मंजिल से गिर गया था 5 साल का बच्चा फिर भी बाल भी नहीं हुआ बांका | A Boy Had Fallen From 3rd Floor OF Mall, Still He Is Alive | Patrika News
हॉट ऑन वेब

तीसरी मंजिल से गिर गया था 5 साल का बच्चा फिर भी बाल भी नहीं हुआ बांका

Wonder Boy : मॉल आफ अमेरिका में पैरेंट्स के साथ घूमने गया था बच्चा

नई दिल्लीNov 23, 2019 / 11:56 am

Soma Roy

mall of america
नई दिल्ली। कहते हैं जाको राखै साइयां मार सकै न कोए। ये कहावत अमेरिका के एक पांच साल के बच्चे पर सटीक लागू होती है। क्योंकि वो पिछले दो महीने पहले एक मॉल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया था। मगर हैरानी की बात यह है कि उसे ज्यादा कुछ नहीं हुआ। एक तरफ इतनी हाइट से गिरने पर जहां लोगों की तुरंत मौत हो जाती है। वहीं इस छोटे से बच्चे के सही सलामत बचने की खबर चमत्कार पर यकीन करने पर मजबूर करती है।
मामला मॉल आफ अमेरिका का है। बच्चे का नाम लैंडेन है। वो अपने पैरेंट्स के साथ मॉल घूमने गया था। तभी अचानक पैर फिसलने की वजह से वो मॉल की तीसरी मंजिल की बालकनी से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। बच्चे को गिरता देख आस-पास के लोगों के होश उड़ गए। मगर जब बच्चा लंगड़ाते हुए अपने आप खड़ा हो गया तो वहां के लोग दंग रह गए।
चमत्कारी ढ़ंग से बच्चे के बचने की खबर खुद उसके माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि बच्चे को भले ही थोड़ी चोट आई हो मगर जीजस की कृपा से उसकी जान सही सलामत है। वहीं बच्चे का कहना है कि उसके बीमार होने पर उसकी मां ने उसका बहुत ध्यान रखा। मगर अब वो बिल्कुल ठीक है और स्कूल भी जा रहा है।

Home / Hot On Web / तीसरी मंजिल से गिर गया था 5 साल का बच्चा फिर भी बाल भी नहीं हुआ बांका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो