scriptमछली ने जबड़े में जकड़ ली लड़के की गर्दन, तब भी जीव को हाथ में लेकर युवक पहुंचा अस्पताल | A Needle fish Attacks On a Guy Of Indonesia,Pics Viral In Social Media | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मछली ने जबड़े में जकड़ ली लड़के की गर्दन, तब भी जीव को हाथ में लेकर युवक पहुंचा अस्पताल

Needle Fish Attack : इंडोनेशिया का है मामला, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद ईदुल है, निडल फिश ने बनाया था शिकार

Jan 25, 2020 / 09:52 am

Soma Roy

fish1.jpg

Needle Fish Attack

नई दिल्ली। अक्सर पानी में खतरनाक मछलियां (fish) पाई जाती हैं, जो इंसानों पर हमला कर देती हैं। ऐसी ही दानव मछली के वार की एक घटना इंडोनेशिया (Indonesia) में देखने को मिली। जहां एक विशालकाय मछली ने एक लड़के पर अचानक हमला कर दिया। उसने युवक की गर्दन अपने जबड़े में दबोच ली। मगर हैरानी वाली बात यह है कि लड़के ने मछली को हटाने की जगह उसे पकड़े-पकड़े वैसे ही अस्पताल पहुंच गया।
लड़के का नाम मोहम्मद ईदुल है। वह 16 साल का है। बताया जाता है कि ईदुल अपने दोस्त के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गया था। दोनों नाव पर सवार थे। तभी अचानक उस पर एक 75 सेंटीमीटर लंबी निडल फिश (Needle Fish) ने मोहम्मद ईदुल की गर्दन पर हमला कर दिया। मछली का जबड़ा ईदुल की गर्दन में धंस गया। जब तक मछली उसके गर्दन से अपना जबड़ा बाहर निकालती, इससे पहले ही ईदुल ने उसे अपने हाथ से पकड़ लिया।
machli.jpg
ईदुल को पास के अस्पताल में ले जाया गया। मगर वहां पर्याप्त इंतजाम न होने पर दूसरी जगह रेफर किया गया। वहां से दूसरा हॉस्पिटल करीब 90 मिनट की दूरी पर था। ईदुल इतनी देर मछली को अपने हाथ से पकड़े रहा। बाद में डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद मछली के मुंह से युवक की गर्दन निकाली। अब ईदुल स्वस्थ है। मगर घटना से वे बेहद डरा हुआ है। उसका कहना है कि आज तक उसने ऐसी मछली कभी नहीं देखी।

Home / Hot On Web / मछली ने जबड़े में जकड़ ली लड़के की गर्दन, तब भी जीव को हाथ में लेकर युवक पहुंचा अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो