scriptअमेरिका,रोमानिया के बाद अब भारत में दिखा रहस्यमयी खंभा,मच गई हलचल | After America, Romania, now a mysterious pillar in India | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अमेरिका,रोमानिया के बाद अब भारत में दिखा रहस्यमयी खंभा,मच गई हलचल

मोनोलिथ एक स्टील का स्ट्रक्चर है
इसकी ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है
18 नवंबर को अमेरिका के यूटा इलाके के रेगिस्तान में नजर आया था।

Jan 01, 2021 / 06:56 pm

Pratibha Tripathi

mysterious pillar in India

mysterious pillar in India

नई दिल्ली। अमेरिका और रोमानिया जैसी जगहों में दिखने वाला एक रहस्यमयी धातु के खंभे (Monolith) को लेकर काफी खोजबीन की जा रही है। इस धातु के खंभे को लेकर देश की आम जनता से लेकर वैज्ञानिक भी परेशान है कई अलग अलग देशो में दिखाई देने वाला यह खंभा अब भारत में भी आ गया है। यह स्ट्रक्चर अहमदाबाद के एक इलाके में धसा हुआ दिखाई दिया है। अब लोग इस खंभे को देखकर तरह तरह की बाते कर रहे है। लोग इसे मिस्ट्री मोनोलिथ के नाम से जानने लगे है। यह मोनोलिथ एक स्टील का बना हुआ है। जिसकी ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है। हालांकि, यह कहां से आया किसने इसे यहा पर खड़ा किया इसके जमीन में गाड़ने के कोई निशान तक नजर नहीं आ रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यहां काम करने वाले माली को भी इसके बारे में कोई जानकारी नही है।

अमेरिका और रोमानिया की जमीन में धसा रहस्यमयी खंभा अचानक हुआ गायब,मच गई हलचल

माली आसाराम ने बताया हैं कि वो इस जगह पर एक साल से काम कर रहे हैं। जब वो यहां से शाम को अपने घर गए तब पार्क में यह स्ट्रक्चर नहीं था। सुबह वापस ड्यूटी पर आए तो ये खंभा यहां पर दिखा। इस रहस्मयी खंभे को देख इसकी जानकारी गार्डन मैनेजर को दी गई। लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह रहस्यमयी खंभा आया कहां से ।

स्टील के स्ट्रक्चर का यह खंभा त्रिकोण आकार का है। इसका ऊपर कुछ नंबर भी लिखे गए हैं। पार्क में आने वाले लोग इसे काफी उत्सुकता से देख रहे हैं. इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं. इस स्टील के मोनोलिथ के एकदम ऊपर एक सिम्बल भी बना हुआ है। मोनोलिथ को लेकर कई लोग इसे मिस्ट्री स्टोन के नाम से भी जानते हैं।

बता दें, कि इससे पहले यह खंभा विश्व के करीब 30 देशों में दिख चुका है। सबसे पहले ये अमेरिका के उटाह में दिखाई दिया था।इसके बाद रोमानिया, फ्रांस, पोलैंड, यूके और कोलंबिया में दिखाई दिया था। भारत में ये पहली बार दिखा है। इसे लेकर दुनिया भर में अलग-अलग थ्योरीज हैं। कुछ लोग इसे एलियन का काम भी बताते हैं। अब इस खंभे को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Home / Hot On Web / अमेरिका,रोमानिया के बाद अब भारत में दिखा रहस्यमयी खंभा,मच गई हलचल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो