scriptजब लंदन की सड़क पर बजने लगा ये भोजपुरी गाना, जमकर नाचे लोग | bhojpuri song gets the british jamming on london street | Patrika News
हॉट ऑन वेब

जब लंदन की सड़क पर बजने लगा ये भोजपुरी गाना, जमकर नाचे लोग

सोशल मीडिया पर कापी वायरल हो रहा है वीडियो
लोग काफी शेयर कर रहे हैं वीडियो को

Jun 13, 2019 / 03:47 pm

Prakash Chand Joshi

icc world cup 2019

जब लंदन की सड़क पर बजने लगा ये भोजपुरी गाना, जमकर नाचे लोग

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप ( World Cup ) के मैच भले ही लंदन में खेले जा रहे हो, लेकिन वहां भारतीय रंग दिखने में कोई कमी नहीं है। यहां लोग सभी टीमों के मैचों को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, बारिश ने कई मैचों को धो दिया। लेकिन फिर भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। इन्ही सब के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में गाना बज रहा है लॉलीपॉप लागेलू और लोग जबरदस्त डांस कर रहे हैं। चलिए देखते हैं।

 

https://twitter.com/hemantbatra0/status/1138726714282897409?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या है वीडियो में

इस साल वर्ल्ड कप इंग्लैंड ( England ) और वेल्स में खेला जा रहा है। जहां काफी संख्या में अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस पहुंचे हुए हैं। वहीं ये मामला लंदन का है। जहां लोगों ने जमकर भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस किया। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक पर काफी लोग सवार हैं। यहां भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू बज रहा है। इस गाने पर लोग जमकर नाच रहे हैं। सबसे खास बात कि विदेशी लोग भी इस भेजपुरी गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं ट्रक के ऊपर एक शख्स तिरंगा लहरा रहा है।

https://twitter.com/hashtag/AUSvPAK?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पहले हुआ था ये वाला वीडियो वायरल

इस भोजपुरी गाने पर लोगों का डांस सोशल मीडिया ( social media ) पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा अब तक 3300 से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक अंग्रेज झाल मुरी बेच रहा था। ये वीडियो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान का था।

Home / Hot On Web / जब लंदन की सड़क पर बजने लगा ये भोजपुरी गाना, जमकर नाचे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो