scriptअब 4 दिन काम और 3 दिन आराम, इन कंपनियों ने दिया कर्मचारियों को तोहफा | coronavirus companies new leave plan for employees from wfh | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अब 4 दिन काम और 3 दिन आराम, इन कंपनियों ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

-Work From Home: दुनियाभर में कोरोना ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। -कोरोना महामारी ( Covid-19 Virus ) के इस दौर में भारत समेत कई देशों में वर्क फ्रॉम होम काफी तेजी से प्रचलन में आया है। -भारतीय कंपनियों में भी पिछले 6 महीने से कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। -करीब 36 फीसदी कर्मचारी मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे हैं।

Oct 07, 2020 / 12:12 pm

Naveen

coronavirus companies new leave plan for employees from wfh

अब 4 दिन काम और 3 दिन आराम, इन कंपनियों ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

नई दिल्ली।
Work From Home: दुनियाभर में कोरोना ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके संक्रमण के कारण अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इससे अभी तक 10 लाख से ज्यादा की मौत हुई है। कोरोना महामारी ( Covid-19 Virus ) के इस दौर में भारत समेत कई देशों में वर्क फ्रॉम होम काफी तेजी से प्रचलन में आया है। भारतीय कंपनियों में भी पिछले 6 महीने से कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। हालांकि, एक सर्वे के मुताबिक, इस दौरान कर्मचारियों पर काम का ज्यादा दबाव रहा। वर्किंग आवर लंबे हो गए हैं। ऑनलाइन मीटिंग और घर से काम करने के साथ-साथ दूसरी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। करीब 36 फीसदी कर्मचारी मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे हैं।

नया फॉर्मूला हो रहा तैयार
लेकिन, अब इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कंपनियां नये फॉर्मूले पर काम कर रही है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को रिलेक्शन के तौर पर तीन दिन की वीक ऑफ देने की प्लानिंग कर रही हैं। इसमें दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ( Google ) भी शामिल है, जो एक्स्ट्रा डे ऑफ पर विचार कर रही है। गूगल ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपने कुछ ऑफिसेज में इसे लागू भी कर दिया है।

चार दिन काम, तीन दिन आराम
नये प्लानिंग के तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों को चार दिन काम और तीन दिन आराम देने का फैसला ले रही हैं। कंपनियों का मानना है कि इससे वर्क प्रेशर को कम किया जा सकता है। हाल ही में गूगल ने इसे लागू भी कर दिया है। अब कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन का वीकली ऑफ मिलेगा। गूगल के अलावा PwC ने भी शनिवार-रविवार के वीकली ऑफ के बाद एक और दिन वीक ऑफ देने का ऐलान कर दिया है। इसे 6 अक्टूबर तक लागू कर दिया गया है।

पेप्सिको ने भी लागू किया नया नियम
पेप्सिको इंडिया ( Pepsico India ) ने भी अपने कर्मचारियों को राहत दी है। जिसके मुताबिक, अब कर्मचारियों को चार दिन काम करने को कहा है। पेप्सिको ने अपने कर्मचारियों को एक अक्टूबर को छुट्टी भी दे दी थी। क्योंकि, अब हफ्ते में चार दिन काम करने का नियम बना रही है। खास बात यह है कि वीकली ऑफ के दिन कोई मीटिंग भी अरेंज नहीं की जाएगी। पेप्सिको की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है। कर्मचारियों में ऊर्जा, आराम का माहौल हो और क्वालिटी वाले समय को वे अपने प्रियजनों के साथ बिता सकें।

Home / Hot On Web / अब 4 दिन काम और 3 दिन आराम, इन कंपनियों ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो