हॉट ऑन वेब

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच ना बारात ना रिश्तेदार, दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह रचाई शादी

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ने भारत समेत पूरी दुनिया को उथल-पुथल कर रखा है। लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) के चलते लोग घरों में दुबके हुए है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी समारोह जैसे आयोजनों पर पांबदी लगा दी गई है। ऐसे में कुछ ने तो शादियों को टाल दिया और कुछ अलग तरीकों से शादी कर रहे है। जहां लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) के चलते बारात ले जाना मुश्किल था तो दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन ( Online Marriage ) निकाह कर लिया। काजी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विवाह संपन्न करवाया।

नई दिल्लीMar 25, 2020 / 12:09 pm

Naveen

नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने भारत समेत पूरी दुनिया को उथल—पुथल कर रखा है। इस वायरस ( COVID-19 Outbreak ) के कहर से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) के चलते लोग घरों में दुबके हुए है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी समारोह जैसे आयोजनों पर पांबदी लगा दी गई है। ऐसे में कुछ ने तो शादियों को टाल दिया और कुछ अलग तरीकों से शादी कर रहे है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। जहां लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) के चलते बारात ले जाना मुश्किल था तो दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन ( Online Marriage ) निकाह कर लिया। काजी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विवाह संपन्न करवाया।

शादी की हो चुकी थी तैयारियां
गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी सैमुदुल हसन के बेटे दानिश रजा का निकाह पटना के समनपुरा निवासी मरहूम हाजी मुहम्मद अलाउद्दीन की बेटी सादिया नसरीन के साथ तय था। दोनों का 24 मार्च को निकाह होना था। शादी की तैयारियां पहले से ही चल रही थी और लगभग पूरी हो चुकी थी।

Lockdown: गलत ट्रेन में बैठ पटना की जगह जयपुर पहुंची बहन को लेने 953 किमी दूर बाइक पर आया भाई

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शादी के लिए पहले से ही पटना के हारून नगर में कम्युनिटी हॉल बुक किया जा चुका था। सभी मेहमानों और रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजा जा चुका था। इसी बीच पटना और गाजियाबाद में लॉकडाउन लागू हो गया। ऐसे में निकाह करना बेहद मुश्किल हो गया। जल्दबाजी में दोनों परिवारों ने आपस में ऑनलाइन के जरिए निकाह करने का निर्णय लिया।

कोरोना वायरस : नैनी झील पर अचानक बने तीर ने जगाई उम्मीद, लोग मान रहे हैं भगवान का संकेत

बारात नहीं ले जा सके, ऑनलाइन हुई शादी
दूल्हा अपनी बारात तो नहीं ले जा सका, लेकिन ऑनलाइन के जरिए निकाह संपन्न कर लिया। पटना में लैपटॉप की स्क्रीन के सामने दुल्हन सादिया नसरीन बैठी थी, इधर दूल्हा दानिश रजा। काजी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। काजी ने दो गवाहों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करवाया। इस दौरोना दोनों ही परिवार के लोग मौजूद रहे। दोनों परिवार ने दूल्हा-दुल्हन को बधाइयां दी।

Home / Hot On Web / Coronavirus: लॉकडाउन के बीच ना बारात ना रिश्तेदार, दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह रचाई शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.