हॉट ऑन वेब

गांव में पता नहीं चल रहा था तो लॉकडाउन देखने शहर आया युवक, पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिखाया ‘Lockdown’

कुछ लोगों ने लॉकडाउन ( Lockdown India ) को मजाक समझ रखा है। घरों में रहने की बार-बार अपील के बाद भी लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। इसमें से कुछ लोग तो सिर्फ लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) का माहौल देखने ही निकल पड़े है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया है। यहां एक युवक गांव से सिर्फ लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) का माहौल देखने शहर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने भी अपने अंदाज में युवक को सबक सिखाया। पुलिस उसे लॉकडाउन ( Coronavirus in India ) का माहौल दिखाने अपने साथ ले गई।

नई दिल्लीMar 27, 2020 / 06:32 pm

Naveen

नई दिल्ली।
कुछ लोगों ने लॉकडाउन ( Lockdown India ) को मजाक समझ रखा है। घरों में रहने की बार-बार अपील के बाद भी लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। इसमें से कुछ लोग तो सिर्फ लॉकडाउन ( coronavirus Lockdown ) का माहौल देखने ही निकल पड़े है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया है। यहां एक युवक गांव से सिर्फ लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) का माहौल देखने शहर पहुंच गया। जब सड़क पर घूम रहे युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने लॉकडाउन ( Coronavirus outbreak ) के माहौल देखने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने भी अपने अंदाज में युवक को सबक सिखाया। पुलिस उसे लॉकडाउन का माहौल दिखाने अपने साथ ले गई।

युवक को थाने ले आई पुलिस
पदमनगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बड़गांव के रहने वाला सलीम गनी मंसूरी सड़क पर घूम रहा था। जब उससे कारण पूछा तो वह बोला कि गांव में पता ही नहीं चल रहा था कि लॉकडाउन क्या होता है। इसलिए मैं शहर में लॉकडाउन का माहौल देखने आया हूं।

फ्री राशन व 1000 रुपए बांट रही सरकार…मैसेज पढ़ते ही लॉकडाउन तोड़ घरों से भागे लोग, जानें फिर क्या हुआ

 

पुलिस बोली चलो दिखाते है माहौल
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सलीम से कहा- चलो साथ, आपको लॉकडाउन का पूरा माहौल दिखाते है। पुलिस उसे थाने ले गई। वहां सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सलीम कहने लगा कि साहब… अब कभी नहीं आऊंगा…। पुलिस ने भी कहा पता चल गया क्या होता है लॉकडाउन।

नहीं मान रहे लोग
बता दें कि देश में भी कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का कहर जारी है। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया हुआ। किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में कुछ लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे है। पुलिस भी इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

पापा को ड्यूटी पर जाते देख रोने लगा बच्चा, बोला- बाहर कोरोना है.. मत जाओ..झकझोर कर देगा वायरल वीडियो

Home / Hot On Web / गांव में पता नहीं चल रहा था तो लॉकडाउन देखने शहर आया युवक, पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिखाया ‘Lockdown’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.