scriptबाढ़ में घर की छत पर धूप सेंक रहा था मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो | crocodile lands on house roof in flood affected karnataka video viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बाढ़ में घर की छत पर धूप सेंक रहा था मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घर की छत पर आराम फरमाता नजर आया मगरमच्छ ( karnataka flood )
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगरमच्छ का वीडियो
कर्नाटक के बलागवी जिले का मामला

नई दिल्लीAug 13, 2019 / 12:50 pm

Shivani Singh

karnataka flood

नई दिल्ली। देश के कई हिस्से में बाढ़ ( flood ) का कहर जारी है। क्या गुजरात, क्या महाराष्ट्र, क्या मध्य प्रदेश और क्या कर्नाटक देश के कई राज्य प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे हैं। वहीं, बाढ़ के बीच से कर्नाटक ( Karnata flood ) के बलागवी जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा। यहां पानी में डूबे घर की छत पर मगरमच्छ ( crocodile ) का आराम फरमाता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

वीडियो वायरल: बच्ची को बोला आतंकवादी, उसने दिया मुंह तोड़ जवाब

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ बाढ़ से बचकर घर की छत पर धूप सेंकता नजर आ रहा है। वीडियो को ध्यान से देखें तो नजर आएगा की जिस छत पर मगरमच्छ लेटा है वहां डिश केबल भी लगा हुआ। मकान के चारों ओर सैलाब है। बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ और सेना के जवान रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।

बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वोडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें

रोडरेज की शिकार बनी महिला, दो कारों के बीच फंस गया आधा शरीर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मगरमच्छ का ऐसा ही वीडियो गुजरात ( gujarat flood ) के वडोदरा से सामने आया था। इस वीडियो में मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ रिहायशी इलाकों में आ गया था और वहां घूस गया था। उस दौरान उसने एक कुत्ते को खाने की कोशिश की थी। लेकिन जैसे-तैसे कुत्ते ने अपनी जान बचा ली थी।

Home / Hot On Web / बाढ़ में घर की छत पर धूप सेंक रहा था मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो