7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल सवार बना सुपरमैन, बिना पैडल्स लगाए स्कूटर भी पीछे छोड़ दिया..देखें वायरल वीडियो

राइडर ने लेटकर चलाई साइकिल वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Piyush Jayjan

•

Mar 21, 2020

Viral video

Viral video

नई दिल्ली। साइकिल ( Cycle ) चलाना भला किसे अच्छा नहीं लगता। इसलिए कई बार हम अपनी साइकिल के साथ कुछ नई कलाकारी दिखाने की कोशिश भी करते है। लेकिन क्या कभी आपने लेटकर साइकिल के साथ फर्राटा भरा है? वो भी बगैर पैडल्स लगाए। जी हां, हम कोई मजाक नहीं कर रहें बल्कि ये हकीकत ही है।

कोरोना के डर के बावजूद कई टीवी शोज ने दिखाई दरियादिली, शूटिंग के लिए आए मास्क किए डोनेट

इस हैरान करने वाले कारनामें के वीडियो ( Video ) को सोशल मीडिया पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स कलाकारी देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। कई यूजर्स वीडियो देखकर कह रहे है कि शख्स ने फिजिक्स ( Physics ) के नियम का सही से इस्तेमाल करके स्कूटर वाले को भी पछाड़ दिया।

विडियो में एक शख्स पूरी तेजी से साइकिल दौड़ा रहा है और वो भी बिना पैडल्स लगाए। वीडियो में दिख रहा शख्स लेटे हुए साइकिल को अपने शरीर से कंट्रोल कर रहा है। जिस रास्ते पर यह शख्स साइकिल चला रहा है वो ढलान वाला है। ऐसे में उसे जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

कोरोना ने बदल दी वेनिस की नहरों की तस्वीर, शहर के प्रदूषण में भी आई कमी

इसी ढलान का फायदा उठाते हुए साइकिल चलाने वाले शख्स को पैडल्स नहीं लगाने पड़ रहे। वह बस मोशन ( Motion ) के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस ट्रिक से उसकी रफ्तार ( Speed ) इतनी तेज हो जाती है कि वह एक स्कूटर चालक को भी पीछे छोड़ देता है।