
अवैध तरीके से लैब में बनाई जा रही कुत्तों की खास नस्ल, एक की कीमत 40 लाख!
आपने इंसानों के टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक के बारे में सुना ही होगा, इस तकनीक का इनफर्टिलिटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए प्रयोगशाला में अवैध तरीके से एक ऐसी खास नस्ल के कुत्तों को तैयार कर रहे हैं, जिनकी कीमत 40 लाख तक है। इस नस्ल के कुत्तों को लेकर कई एड सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, इस खास नस्ल के कुत्ते हेयरलेस (Hairless Bulldog) और फ्लफी बुलडॉग (Fluffy bulldog) की तरह है। इन्हें बनाने का सारा काम बिना किसी मान्यता के अवैध क्लीनिक्स में चल रहा है। तो वहीं, 'द संडे पीपल' के अनुसार, उन्होंने 60 से ज्यादा डॉग फर्टिलिटी क्लीनिक सोशल मीडिया पर ढूंढे हैं, जो अवैध तरीके से कुत्तों की नई नस्ल बना रहे हैं।
इस नई नस्ल को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है, विशेषज्ञों ने कहा कि इस नस्ल का स्वास्थ्य ज्यादातर खराब रहेगा और उम्र कम होगी। तो दूसरी तरफ डॉक्टर पीटर वेडरबर्न के मुताबिक इस तरह अवैध क्लीनिक में कुत्तों की ब्रीडिंग एक स्कैंडल है। पैसे कमाने के लिए कुछ लोग शहर-शहर मे ऐसे क्लीनिक बना रहे हैं। इन कुत्तों की की जिंदगी अच्छी नहीं होगी, मगर फिर भी कमाई के चक्कर में किसी को इसकी चिंता नहीं है।
इस मामले की जांच कर रहे 'द चैरिटी नेचर वॉच' का कहना है कि "ये लैब फ्रेंकस्टीन पप्पी बना रही हैं। जो अपने लुक के कारण कई परेशानियों का सामना कर सकती है।" आपको बता दें, स्कॉटलैंड में ऐसे ही दो पशु प्रजनन से जुड़े लोगों पर कोर्ट में कार्रवाई चल रही है। क्योंकि उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने वेटरनरी से जुड़े नियमों का ठीक से पालन नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ PM मोदी अहमदाबाद में करेंगे रोड शो, स्वागत में खड़े होंगे 15 हजार लोग
इनमें से एक क्लीनिक पर अजीबोगरीब बिना बालों वाले बुलडॉग बनाए जा रहे थे, जिन्हें 30-40 लाख में आराम से बेचा जा रहा था। मगर उनके स्वास्थ्य पर कोई ध्यान न देने और तमाम तरीकों से ऐसी नस्लें बनाकर उनकी क्वालिटी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साफ तौर पर कुत्तों की जिंदगी के साथ मजाक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ट्रांसफर-पोस्टिंग लॉटरी सिस्टम शुरू, 80 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
Published on:
19 Apr 2022, 8:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.