30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ PM मोदी अहमदाबाद में करेंगे रोड शो, स्वागत में खड़े होंगे 15 हजार लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ मंगलवार शाम को अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक रोडशो का नेतृत्व करने वाले हैं। मोदी जामनगर में 'WHO-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन' की आधारशिला रखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 19 Apr 2022, 2:13 PM IST

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ PM मोदी अहमदाबाद में करेंगे रोड शो, स्वागत में खड़े होंगे 15 हजार लोग

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ PM मोदी अहमदाबाद में करेंगे रोड शो, स्वागत में खड़े होंगे 15 हजार लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज उनेके दौरे का दूसरा दिन है। मंगलवार को जामनगर में "WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन" के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास समारोह में शामिल होने वाले हैं। तो वहीं पीएम मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ आज शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक रोड शो का नेतृत्व करने वाले हैं। मोदी और जगन्नाथ जामनगर से अहमदाबाद हवाई अड्डा पहुंचने के बाद शाम छह बजे रोडशो आरंभ करेंगे।

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के अधिकारियों ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट मंडल से इंदिरा ब्रिज तक दो किलोमीटर के रोडशो मार्ग पर नियमित दूरी पर 30 मंच बनाए गए हैं, जहां मंडलियां प्रदर्शन करेंगी। मिली सूचना के अनुसार, दोनों देशों के प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से राजभवन तक की यात्रा करेंगे और कम से कम 15,000 लोगों के उनके अभिवादन के लिए मौजूद रहने की उम्मीद की जा रही है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन वैश्विक आरोग्य को आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा की पारंपरिक पद्धति का इस्तेमाल करने के प्रयासों को मजबूती देगा। तो वहीं आयुष मंत्रालय ने जानकारी दी कि जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ के अलावा WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस घेब्रेयसस भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: दुनिया में बज रहा भारत का डंका, आर्थिक संकट में श्रीलंका की मदद करने पर IMF चीफ ने की भारत की तारीफ

बता दें, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ-दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत आए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा "भारत और मॉरीशस के बीच विशिष्ट रूप से घनिष्ठ संबंध हैं, जो साझा इतिहास, संस्कृति और विरासत से बंधे हैं। आगामी यात्रा जीवंत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।"|

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार का फैसला, बिहार में 18 से 59 साल तक के लोगों को लगेगा फ्री बूस्टर डोज

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़