scriptOMG! पीरियड वाली महिलाओं के लिए इस कंपनी ने बनाया ये खास बैज, लोगों ने फैसले का किया विरोध | female employees wear period badges during of period | Patrika News

OMG! पीरियड वाली महिलाओं के लिए इस कंपनी ने बनाया ये खास बैज, लोगों ने फैसले का किया विरोध

locationनई दिल्लीPublished: Dec 04, 2019 12:59:34 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

कंपनी ने बनाया ये स्पेशल बैज
लोगों ने कहा ये तो गलत है

period

नई दिल्ली: भगवान ने धरती पर पुरुषों और महिलाओं को सामान रूप से बनाया है। इसलिए धरती पर भी दोनों को सामान अधिकारों की बात होती है। लेकिन महिलाएं की तकलीफें कई मायनों में पुरुषों से ज्यादा होती है। इन्हीं में से एक है हर महीने पीरियड आना, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारी के साथ पीरियड ( period ) के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

period2.png

मिची केक स्टोर के मुताबिक, जापान के ओसाके में स्थित मिची काके स्टोर ने अपनी महिला ( Woman ) कर्मचारियों से ऐसा बैज पहनने को कहा जिसे देखकर वहां आने वाली दूसरी महिला ग्राहक खद को पीरियड को लेकर अलर्ट हो जाएंगी। वहीं कई लोगों ने कंपनी के इस फैसले को पूरी तरह गलत बताया है। जापान का ये स्टोर अपने महिला कर्मचारियों को पीरियड से जुड़ी रुढिवादी मान्यताओं को खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। जापान के समाज में भी पीरियड को लेकर अधिक बात करने का चलन नहीं रहा है।

इस गुफा के अंदर का रहस्य जानकर नासा के वैज्ञानिक भी हुए हैरान, बोले- अंदर मत जाना नहीं तो…

period1.png

हालांकि, कंपनी की तरफ से जारी नए निर्देश में ये बैज सभी महिलाओं को पहनना है या फिर नहीं ये उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा। लेकिन जो महिलाएं ऐसा करती हैं, उन्हें अपने नाम के टैग के ठीक बगल में पीरिटड से जुड़ा टैग लगाना होगा। गौरतलब, है कि ये स्टोर महिलाओं के सेक्शुअल और मेन्स्टूअल हेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो