scriptआपके मुंह की तरह बना है ये पर्स, वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे | human mouth shaped purse video goes viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

आपके मुंह की तरह बना है ये पर्स, वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे

सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वाडियो
अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
सबको हैरान कर रहा है ये वीडियो

Jun 06, 2019 / 12:16 pm

Prakash Chand Joshi

purse

आपके मुंह की तरह बना है ये पर्स, वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली: अमूमन जब हम बाहर जाते हैं तो अपने साथ पैसे जरूर लेकर जाते हैं क्योंकि कभी भी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में लगभग सभी लोग अपने पास पर्स भी रखते हैं। लड़के हो या लड़कियां लेकिन पर्स तो लगभग सभी के पास रहता है। वहीं लड़कियों को अलग-अलग तरह के पर्स खरीदने का थोड़ा ज्यादा शौक होता है। देखा भी गया है कि लड़कियों के पास अलग-अलग तरह के पर्स होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पर्स ( purse ) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। इस पर्स का वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

World Cup 2019: मैदान पर धोनी ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा है तारीफ, कारण आपको हैरान कर देगा

ये है वो पर्स, जिसकी हो रही है बात

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल ( viral ) हो रहा है। इस वीडियो में एक इंसान का मुंह नजर आ रहा है, लेकिन ये इंसान का मुंह नहीं बल्कि पर्स है। चौंकिए मत जनाब ये सच में पर्स ही है। इस पर्स का मुंह खुलता है अंदर दांत हैं और इसके अंदर आप पैसे डाल सकते हैं। यकीन नहीं आ रहा तो आप वीडियो देख लीजिए आपको खुद ही यकीन आ जाएगा। इस वीडियो को ट्विटर पर ‘doooo’ नाम के यूजर ने शेयर किया। इसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल होने लगा।

 

https://twitter.com/44doooo/status/1134776852784877569?ref_src=twsrc%5Etfw

कुछ लोग घबरा गए, कुछ हो गए कंफ्यूज

वहीं इस वीडियो ( video ) को देखने के बाद जहां कुछ लोग घबरा गए, तो कुछ लोग कंफ्यूज हो गए। ट्विटर ( Twitter ) पर ‘Meerkat’ नाम के यूजर ने लिखा ‘मैं अभी बहुत असहज हूं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह मेरे लिए बहुत परेशान करने वाला है।’ गौरतलब, है कि मार्केट में कई तरह के पर्स मिलते हैं जिन्हें लोग खरीदते हैं। लेकिन इस तरह का पर्स शायद अब तक नहीं देखा गया। ऐसे में इसका सबको हैरान करना लाजमी है। इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। यही नहीं इस वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं।

Home / Hot On Web / आपके मुंह की तरह बना है ये पर्स, वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो