scriptएक-दूसरे की हुईं भारत-पाक की ये दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें | india pakistan lesbian couple marriage in california photos goes viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

एक-दूसरे की हुईं भारत-पाक की ये दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें

भारत-पाकिस्तान की लेजबियन लड़कियों ने रचाई शादी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें
दोनों लड़कियों ने अमरीका के कैलीफोर्निया में की शादी

नई दिल्लीAug 31, 2019 / 08:40 am

Shivani Singh

pic

,

नई दिल्ली। प्यार सरहदे नहीं देखती। प्यार जात-पात, ऊंच-चीन और अब तो ‘लिंग’ भी नहीं देखती। जिसे प्यार होता है, वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण है भारत -पाक की ये दो लेजबियन लड़कियां। इन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ। ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आज ये दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे की हो चुकी हैं।
screenshot_from_2019-08-30_18-50-02_1.png
बियांका (Bianca) और सायमा (Saima) नाम की दोनों लड़कियों ने अमरीका के कैलीफोर्निया में शादी रचाई है। इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

screenshot_from_2019-08-30_18-50-30.png
बता दें कि बियांका मायली कोलंबियाई-भारतीय ईसाई हैं। उनकी मुलाकात पाकिस्तान की सायमा से हुई थी। दोनों को एक दूसरे का साथ इतना अच्छा लगा की दोनों ने पूरी जिंदगी एक साथ रहने का फैसला कर लिया।
screenshot_from_2019-08-30_18-48-42.png
अपने इंस्टाग्राम पर सायमा ने इन तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में सायम कढ़ाई की गई शेरवानी पहने नजर आ रही हैं।

screenshot_from_2019-08-30_18-50-42.png
वहीं, बियांका दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
screenshot_from_2019-08-30_18-50-08.png

Home / Hot On Web / एक-दूसरे की हुईं भारत-पाक की ये दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो