scriptब्रिटेन में हमारी बेटी का ‘पीरियड पावर्टी’ अभियान | indian girl starts campaign in britain called Period Poverty | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ब्रिटेन में हमारी बेटी का ‘पीरियड पावर्टी’ अभियान

अमिका जार्ज मूल रूप से केरल की हैं। फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं। हाल ही इन्हें न्यूयॉर्क में आयोजित ‘द गोलकीपर्स 2018 ग्लोबल गोल अवॉड्र्स’ मिला है।

Oct 11, 2018 / 08:27 pm

manish singh

period, poverty, campaign, indian, girl, britain

ब्रिटेन में हमारी बेटी का ‘पीरियड् पावर्टी’ अभियान

अमिका जार्ज मूल रूप से केरल की हैं। फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं। हाल ही इन्हें न्यूयॉर्क में आयोजित ‘द गोलकीपर्स 2018 ग्लोबल गोल अवॉड्र्स’ मिला है। 2017 की बात है स्कूल जाने से पहले एक सुबह नाश्ता कर रहीं थीं। इसी दौरान इनकी नजर अखबार पर पड़ी। एक रिपोर्ट में देखा कि एक तबके की लड़कियां माहवारी के दौरान लगातार एक हफ्ते तक स्कूल नहीं जा पाती हैं क्योंकि उनके और उनके परिवार के पास सेनेटरी पैड खरीदने तक का पैसा नहीं होता है। इसके बाद इन्होंने पूरे ब्रिटेन में ‘पीरियड् पॉवर्टी’ अभियान चलाने का फैसला किया जिससे लड़कियों की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। इन्हें ‘द गोलकीपर्स 2018 ग्लोबल गोल अवॉड्र्स’ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने दिया है। इस अभियान को दो लाख 80 हजार से अधिक लोगों का समर्थन मिला था। शाही परिवार की बहू मेघन मर्कल और नेताओं का भी सहयोग मिल चुका है। सभी ने एक सुर में ब्रिटेन में ‘पीरियड् पॉवर्टी’ को खत्म करने की अपील जिससे गरीब तपके की लड़कियों को मुफ्त में सरकार की तरफ से सैनेटरी पैड दिए जाएं।

स्कूलों में हो वितरण की व्यवस्था

इनकी इच्छा है सभी देशों की सरकारों को स्कूली प्रोग्राम में निशुल्क भोजन की तरह सेनेटरी पैड वितरण को शामिल करना चाहिए जिससे छात्राओं को आसानी से मिल सकें। जिस दिन सरकारें ऐसा कर लेंगी लड़कियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को खत्म किया जा सकेगा। ये पूरी दुनिया के लिए अच्छा होगा।

लेबर पार्टी ने दिए 97 करोड़ रुपए

अभियान के बाद ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने दस मिलियन यूरो (करीब 97 करोड़ 17 लाख 32 हजार 800 रुपए) की राशि मुहैया कराने का ऐलान किया था। इस रकम से स्कूल कॉलेज में पढऩे वाली गरीब घरों की लड़कियों को सेनेटरी पैड मुहैया कराना था। इसके बाद ग्रीन पार्टी ने गरीब परिवारों की लड़कियों और महिलाओं को सैनेटरी पैड देने का वादा किया था।

Home / Hot On Web / ब्रिटेन में हमारी बेटी का ‘पीरियड पावर्टी’ अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो