scriptआईपीएल नीलामी में छा गई मिस्ट्री गर्ल, जानें कौन है ये लड़की जिस पर फिदा हुई जनता | Ipl auction 2020 mystery girl kaviya maran | Patrika News
हॉट ऑन वेब

आईपीएल नीलामी में छा गई मिस्ट्री गर्ल, जानें कौन है ये लड़की जिस पर फिदा हुई जनता

इस बार नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा
इसके बावजूद नीलामी में एक मिस्ट्री गर्ल ने बटोरी सुर्खियां

नई दिल्लीDec 20, 2019 / 01:13 pm

Piyush Jayjan

0u5a7012_3.jpg

ipl auction mystery girl

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 (Ipl auction 2020) के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता (Kolkata) में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। जिसमें दुनियाभर के कई क्रिकेटर्स ने अपना नाम दिया था। वैसे तो इस बार की नीलामी में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने, लेकिन इसके इतर भी एक चेहरा नीलामी के दौरान सबको भा गया।

कई सालों से आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल्स चर्चा का विषय बनीं रही। साल 2018 में मालती चहर हो या फिर आरसीबी फैन दीपिका घोष। इस साल भी एक मिस्ट्री गर्ल नीलामी के दौरान छाई रहीं। नीलामी के दौरान हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण, मुथैया मुरलीधरन और कोच ट्रेवर बेलिस के बगल में एक मिस्ट्री गर्ल बैठी दिखी।

देश का इकलौता चाइनीज मंदिर, जहां प्रसाद के रूप में मिलते हैं Noodles

नीलामी के वक़्त इस मिस्टी गर्ल पर बार-बार कैमरा फोकस किया जा रहा था। इसलिए मिस्ट्री गर्ल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर चुकी थी। दरअसल इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए।ये महिला कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद टीम के मालिक कलानिथ मारन की 27 वर्षीय बेटी काव्या मारन (Kaviya maran) है।

305afff0f0df4171b10db8ff732a8f29_1.jpg

काव्या मारन हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी की को-ओनर भी हैं। काव्या को क्रिकेट काफी पसंद हैं, इसके अलावा वो अपना कामकाज भी अच्छे से संभालती है। काव्या पहली बार आईपीएल 2018 के दौरान नजर आई थी। काव्या ने चेन्नई से एमबीए किया है और अब उनका पूरा फोकस आईपीएल पर है।

दीवार पर टेप लगाकर चिपकाया केला, जानें क्यों 85 लाख में बिका

काव्या के अलावा इस बार नीलामी का मुख्य केंद्र ऑस्ट्रेलियाई और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रहें। ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगा कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। जबकि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन को भी पंजाब अपनी टीम के साथ जोड़ने में कामयाब रहीं।

Home / Hot On Web / आईपीएल नीलामी में छा गई मिस्ट्री गर्ल, जानें कौन है ये लड़की जिस पर फिदा हुई जनता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो