script3 बच्चों की मां इवांका ट्रंप की यंगनेस का खुला राज, जानें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन | Ivanka Trump Fitness Secret Reveals,How she Transform After Delivery | Patrika News
हॉट ऑन वेब

3 बच्चों की मां इवांका ट्रंप की यंगनेस का खुला राज, जानें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

Ivanka Trump Diet Plan : बेटे जोसेफ के जन्म के बाद बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए इवांका ने ज्वाइन की थी स्पिन क्लासेस
लेमन वॉटर समेत इन पांच चीजों के बिना अधूरा रहता है इवांका का ब्रेकफास्ट

Feb 25, 2020 / 01:19 pm

Soma Roy

ivanka_trump.jpg

Ivanka Trump Diet Plan

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं। इस दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) भी साथ हैं। इवांका भले ही तीन बच्चों की मां हो, लेकिन वो देखने में किसी खूबसूरत मॉडल से कम नहीं लगती हैं। उनकी फिटनेस (fitness secret) को देख लोग उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते है, लेकिन क्या आपको मालूम है इवांका डिलीवरी के समय काफी मोटी हो गई थीं, ऐसे में उन्होंने खुद को ट्रांसफॉर्म करने के लिए काफी मेहनत की है।
इवांका ट्रंप ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस की कर लेंगे विदेश यात्रा, जानें कीमत

बताया जाता है कि इवांका अपने बेटे जोसेफ को जन्म देने के बाद मोटी हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने वजन घटाने के लिए स्पिन क्लासेस (spin classes) ज्वॉइन की थी। इस दौरान उन्होंने करीब 13.6 किलोग्राम वजन घटाया था। अभी इवांका की उम्र 37 साल है। उनके तीन बच्चे एराबैला (8 साल) जोसेफ (6 साल) और थियोडोर जेम्स (3 साल) हैरोज है। तीनों की जिम्मेदारी उठाने के बावजूद वह अपनी फिटनेस से कभी समझौता नहीं करती हैं। उनका ब्रेकफास्ट चिया सीड्स, फ्लैक सीड्स, अखरोट, बादाम और किशमिश और लेमन वॉटर के बिना पूरा नहीं होता है।
children.jpg
इसके अलावा इवांका खुद को तरोताजा बनाए रखने के लिए दिन भर खूब पानी पीती हैं। वह प्रोसेस्ड फूड और कार्बोहाइड्रेट वाले खाने से दूर रहती हैं। इसके अलावा वह अनाज से बनी चीजें भी नहीं खाती हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए वह ब्लूबैरी, रसबैरी खाती हैं। साथ ही शरीर को मेनटेंन रखने के लिए लो फैट चीज खाती हैं। इवांका रोजाना सुबह 5.30 बजे उठती हैं और करीब 20 मिनट तक वॉर्मअप एक्सरसाइज करती हैं। इससे उनकी बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है।

Home / Hot On Web / 3 बच्चों की मां इवांका ट्रंप की यंगनेस का खुला राज, जानें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो