scriptKerala trans-couple Ziya, Zahad expecting baby; 'first pregnant transman' | सब आश्चर्यचकित... देश का पहला ट्रांसजेंडर कपल बनेगा पैरेंट्स | Patrika News

सब आश्चर्यचकित... देश का पहला ट्रांसजेंडर कपल बनेगा पैरेंट्स

Published: Feb 05, 2023 12:01:41 pm

Submitted by:

Archana Keshri

केरल के कोझिकोड में रहने वाले एक ट्रांसजेंडर कपल ने घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी है। पिछले तीन साल से साथ रह रहे जहाद और जिया पावल ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्चा मार्च में जन्म लेगा। कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दावा किया जा रहा है कि यह भारत की पहली ट्रांसमैन प्रेग्नेंसी है।

Kerala trans-couple Ziya, Zahad expecting baby; 'first pregnant transman'
Kerala trans-couple Ziya, Zahad expecting baby; 'first pregnant transman'
केरल के एक ट्रांसजेंडर कपल ने बच्चा पैदा करने का फैसला किया है। ये दोनों मार्च में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं इसकी जानकारी इन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन-सी नई बात है। आपको बता दें, यह कपल चर्चा में इसलिए है क्योंकि इसमें मां की बजाय पापा प्रेग्नेंट हुए हैं। केरल के कोझिकोड में रहने वाले इस ट्रांसजेंडर कपल ने माता-पिता बनने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कपल जिया पावल (21) और जहाद (23) ने बताया कि मार्च के पहले महीने में उनका पहला बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा। देश में यह पहला ऐसा मामला है, पुरुष ट्रांसजेंडर एक बच्चे को जन्म देगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.