scriptग्रहण लगने के दौरान ये जानवर करने लगते हैं अजीब व्यवहार, जानिए इसके पीछे की वजह | last solar eclipse of the year took place on 14–15 Decembe | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ग्रहण लगने के दौरान ये जानवर करने लगते हैं अजीब व्यवहार, जानिए इसके पीछे की वजह

साल का अंतिम सूर्यग्रहण(surya grahan 2020) 14-15 दिसंबर को लगा।
2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद खतरनाक योग में लग रहा है

Dec 15, 2020 / 11:30 pm

Pratibha Tripathi

13_12_2020-solar_21161438.jpg

नई दिल्ली। 14 दिसंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण देखा गया। भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा, जिसके चलते सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी ग्रहण पड़ती है कुछ कार्य को करने से रोक लगा दी जाती है। क्योकि इसका प्रभाव हमारे जीवन पर काफी गहरा असर छोड़कर जाता है। लेकिन इंसान के साथ इसका असर पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिलता है। और यही वजह है कि ग्रहण पड़ने के दौरान पशु-पक्षी अजीब सी हरकतें करने लगते हैं। इसमें सूर्य ग्रहण से लेकर चंद्र ग्रहण तक शामिल है।

जानकारी के अनुसार, ग्रहण के दौरान मकड़ियां अपने जाले से बाहर निकल कर उसे तोड़ने में लग जाती है। और जब ग्रहण खत्म हो जाता है तो फिर से वो उसे बनाना शुरू कर देती हैं। कुछ ऐसा ही बदलाव पक्षियों में भी देखने को मिलता है। जहां आमतौर पर वो दिनभर इधर से उधर उड़ते फिरते हैं, लेकिन ग्रहण के दौरान वो अचानक अपने घर की ओर लौट जाते हैं।

किए गए शोध में तो ये भी कहा गया है कि अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे देशों में पाई जाने वाली बंदरों की एक प्रजाति, जिसे ‘नाइट मंकी’ (रात का बंदर) कहा जाता है, ग्रहण पड़ने के दौरान वो पेड़ों पर चलने से भी डरते है।

ग्रहण के दौरान चमगादड़ों में भी बदलाव आता है। ग्रहण के दौरान उन्हें भ्रम हो जाता है कि रात हो गई है और वो उड़ना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा सुपर मून के दौरान जब चांद ज्यादा चमकदार होता है तो बत्तखों के व्यवहार में भी बदलाव दिखने लगता है। बत्तख के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। साथ ही उनके शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। हालांकि ग्रहण खत्म होने पर वो अपने आप फिर से ठीक हो जाते हैं।

Home / Hot On Web / ग्रहण लगने के दौरान ये जानवर करने लगते हैं अजीब व्यवहार, जानिए इसके पीछे की वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो