हॉट ऑन वेब

स्टार खिलाड़ी के हमशक्ल ने 23 महिलाओं को बनाया अपना शिकार! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

फुटबॉलर लियोनेल मेसी के हमशक्ल ( messi look alike ) पर लगे 23 महिलाओं से धोखाधड़ी के आरोप
वीडियो जारी कर मॉडल ने खुद को बताया निर्दोष

नई दिल्लीJun 28, 2019 / 01:22 pm

Priya Singh

स्टार खिलाड़ी के हमशक्ल ने 23 महिलाओं को बनाया अपना शिकार! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

नई दिल्ली। फुटबॉलर ( footballer ) लियोनेल मेसी ( Lionel Messi ) परिचय के मोहताज नहीं अक्सर वे अपने खेल के लिए लाइमलाइट में आ जाते हैं। अर्जेंटीना ( Argentina ) के इस स्टार फुटबॉलर के चार्म की कई महिलाएं दीवानी हैं। हाल के दिनों में वे कुछ महिलाओं से धोखाधड़ी के आरोप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, ये आरोप उनपर नहीं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक शख्स पर लगा है। मेसी के इस हमशक्ल का नाम रेजा पारास्तेश ( Reza Parastesh ) बताया जा रहा है। पेशे से मॉडल रेजा ईरान के रहने वाले हैं। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी मेसी जैसे दिखने वाले ( messi look alike ) इस शख्स पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने मेसी के हमशक्ल होने का फायदा उठाते हुए करीब 23 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं।

फिर भड़कीं मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां, स्क्रीनशॉट शेयर कर सरे आम कहा- लफंगा

धोखाधड़ी की इस बात को लेकर मॉडल रेजा ने बयान दिया है कि ‘मुझपर लगाए गए ये आरोप सरासर गलत हैं, मैं निर्दोष हूं यह खतरनाक खबर एकदम झूट है जो मुस्लिम देशों में फैलाई जा रही है।’ बता दें कि मेसी के हमशक्ल पर यह आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उनका कहना है कि इस खबर से उन्हें और उनके परिवार को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें आरोपी मानकर भला-बुरा कह रहे हैं। 26 साल के रेजा पारास्तेश तेहरान तब सुखियों में आए थे जब उनके पिता ने उन्हें बार्सिलोना ( FC Barcelona ) की जर्सी पहनकर फोटो खिंचवाने को कहा था। उनकी उस फोटो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।

सोशल मीडिया पर लोग धोनी को क्यों कह रहे हैं ‘चीता’, यहां जान लीजिए वजह

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ईरान के मेसी के नाम से बुलाने लगे। ईरान से फिर पूरी दुनिया में उन्हें इसी नाम से पहचाना जाने लगा। हाल ही में रेजा ने खुद को निर्दोष बताते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अंग्रेजी मीडिया Mirror के मुताबिक, इस वीडियो में उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा “अगर मैंने किसी भी महिला के साथ ऐसी कोई हरकत की होती तो उन 23 महिलाओं में से कोई एक तो मेरे खिलाक शिकायत करती और मुझे जेल हो जाती।”

Home / Hot On Web / स्टार खिलाड़ी के हमशक्ल ने 23 महिलाओं को बनाया अपना शिकार! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.