scriptधोनी के जन्मदिन पर लोगों ने ऐसे दी मुबारकबाद, ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड | Mahendra singh dhoni birthday trending on twitter | Patrika News
हॉट ऑन वेब

धोनी के जन्मदिन पर लोगों ने ऐसे दी मुबारकबाद, ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

MS Dhoni: आज 38 साल के हो गए हैं माही
विकटों के बीच में सबसे तेज दौड़ते हैं धोनी

Jul 07, 2019 / 02:53 pm

Prakash Chand Joshi

ms dhoni

धोनी के जन्मदिन पर लोगों ने ऐसे दी मुबारकबाद, ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े नाम यानि महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) का आज जन्मदिन है। आज वो 38 साल के हो चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के कई चेहरों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। ऐसे में धोनी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया ( social media ) पर कई हैशटैग उनके नाम से ट्रेंड कर रहे हैं। चलिए जानते हैं लोगों ने कैसे दी माही को मुबारकबाद।

 

https://twitter.com/msdhoni?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/CWC19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/HappyBirthdayDhoni?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/msdhoni?ref_src=twsrc%5Etfw

ये हैं प्रतिक्रिया

बीसीसीआई ( BCCI ) ने माही को जन्मदिन की बधाई दी। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साल 2007, 2011, 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी की फोटो शेयर की। वहीं आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर ( Twitter ) हैंडल से धोनी को मुबारकबाद देते हुए उनकी कई सारी फोटो का कोलाज शेयर किया। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कई भावनाओं से बना एक इंसान। ऋषभ पंत ने ट्विटर पर अपने साथ धोनी का एक GIF शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई। एक दोस्त के रूप में, भाई के रूप में हमेशा एक संरक्षक के रूप में होने के लिए धन्यवाद। हमेशा जीवन में और अधिक सफलता प्राप्त करें @msdhoni’

https://twitter.com/hashtag/HappyBirthdayDHONI?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/msdhoni?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Emotion?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लोग भूल गए सचिन को!

एक यूजर ने ट्विटर पर अपनी फोटो के साथ एक बैनर शेयर किया। इसमें लिखा है ‘सॉरी सचिन सर, लेकिन धोनी मेरे लिए क्रिकेट के भगवान हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘7 नंबर खाली एक नंबरी नहीं बल्कि इमोशन है हैप्पी बर्थडे धोनी।’ गौरतलब, है कि धोनी ( MS Dhoni ) ने जब से भारतीय क्रिकेट में कदम रखा तब से उन्होंने टीम इंडिया को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। ऐसे में धोनी की ये बातें उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाती है।

Home / Hot On Web / धोनी के जन्मदिन पर लोगों ने ऐसे दी मुबारकबाद, ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो