हॉट ऑन वेब

अपने बेडरूम में सो रही थी महिला तभी शरीर पर कुछ महसूस हुआ और फिर….

अक्सर लोग जब अपने घर में होते हैं तो कई बार इतनी गहरी नींद में सो जाते हैं कि उन्हें कोई भी आवाज़ सुनाई नहीं देती है लेकिन कई बार ये स्थिति खराब हो जाती है।

Mar 29, 2019 / 05:10 pm

Vineet Singh

अपने बेडरूम में सो रही थी महिला तभी शरीर पर कुछ महसूस हुआ और फिर….

नई दिल्ली: जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हमारे आस-पास क्या हो रहा है इस बात का पता नहीं चल पाता है। इस स्थिति में अगर आपको कोई बुलाए या फिर जगाए तो भी आपको जागने में कुछ समय लग सकता है लेकिन हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद अब सोने के ख्याल से भी शायद उसे डर लगेगा।
133 किलो वजन की वजह से लोग कहने लगे थे ‘इंसानी डस्टबिन’, फिर सवार हुआ जूनून और कर डाला

आपको बता दें कि 46 साल की जेनिफर रस्टेल के साथ बीते दिनों एक बेहद ही खौफनाक horrible घटना हुई जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। दरअसल जेनिफर एक रोज़ की तरह अपने बेडरूम bedroom में सो रही थीं तभी उन्हें लगा कि वो कोई भयानक सपना देख रही हैं। आपको बता दें कि जेनिफर को ऐसा लगा मानों वो सपने में सांस Breath नहीं ले पा रही हैं तभी अचानक उन्होंने अपनी आखें खोली और सामने का नज़ारा देखने के बाद उनके होश उड़ गए।
दरअसल जेनिफर ने जब अपनी आंख खोली तब उन्होंने देखा कि उनके सामने एक शख्स खड़ा हुआ था जिसने उनकी गर्दन दबा रखी थी, इस वजह से जेनिफर सांस नहीं ले पा रही थीं। जेनिफर को लगा कि वो मरने वाली हैं। दरअसल एक अजनबी उनके घर में घुस आया था और वो उनके ऊपर जानलेवा हमला कर रहा था।
जब जेनिफर के ऊपर हमला हुआ तब वो अपने पार्टनर फ्रांसेस्को के साथ थीं और वो भी सो रहे थे। जेनिफर ने बाद में बताया कि यह बहुत ही भयावह था। उन्होंने कहा कि वो मेरे गले को कसकर दबा रहा था। मैं उसे अपने ऊपर से उतारने के लिए संघर्ष कर रही थी और इसकी वजह से फ्रांसेस्को भी नींद से जाग गए। इसके बाद फ्रांसेस्को ने उस आदमी को दीवार की तरफ धक्का दिया जिसके बाद वो घर से भागने में कामयाब हो गया।
लोकसभा चुनाव से पहले वायरल हुई मोदी की ये फोटो, लोग बोले- ‘पति को भगाने में आएगी काम’

इसके फ़ौरन बाद ही जेनिफर ने पुलिस Police को इस पूरी घटना की जानकारी दी, जब पुलिस उनके घर पर पहुंची तब उन्होंने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स Forensic Experts की मदद से आरोपी के फिंगरप्रिंट्स वगैरह तलाशने की कोशिश की जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके। आपको बता दें कि जेनिफर आम तौर पर हल्की सी आहट होने पर भी उठ जाती हैं लेकिन उस दिन वो इतनी गहरी नींद में थीं कि उन्हें कुछ भी पता नहीं चल सका और आरोपी उनके घर में आ गया।

Home / Hot On Web / अपने बेडरूम में सो रही थी महिला तभी शरीर पर कुछ महसूस हुआ और फिर….

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.