scriptइंग्लिश में बात कर रही महिला पर शख्स को आया गुस्सा, खोल दी खोपड़ी और चावल के साथ खा लिया उसका दिमाग! | Man ‘decapitated woman with garden tool then ate her brain as a rice | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इंग्लिश में बात कर रही महिला पर शख्स को आया गुस्सा, खोल दी खोपड़ी और चावल के साथ खा लिया उसका दिमाग!

पहले सिर काटा फिर चावल के साथ खा लिया उसका Brain

Dec 07, 2019 / 02:08 pm

Vivhav Shukla

man_decapitated_woman_with_garden_tool_then_ate_her_brain_as_a_rice.jpg
नई दिल्ली। फिलीपींस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक शख्स ने महिला को मौत के घाट उतार कर उसका सिर काटा और फिर उसके दिमाग को निकालकर खा गया। सुनकर यकीन करना मुश्किल है लेकिन ये सच है। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार के दिन 21 वर्षीय Lloyd Bagtong नामक युवक ने एक अज्ञात महिला को मारा। फिर बड़े से चाकू से उसका सिर काटा और उसे एक कपड़े में लपेटकर अपने घर के अंदर ले गया और उसे खाने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को युवक के घर से ढाई मील दूर उस महिला से जुड़े अवशेष मिले थे। पुलिस ने बताया, Bagtong को भूख लगी थी तो ले खाने की तलाश में उस औरत के घर गया था। घर जाने के बाद उसने खाने की मांग की। जिसके बाद महिला उससे अंग्रेजी में कुछ कह रही थी, लेकिन वो उसकी बात समझ नहीं पा रहा था। जिसके चलते वो चिढ़ गया था और इस भयावह वारदात को अंजाम दे डाला।
लॉयड के आस-पास के लोगों ने बताया कि वे बेरोजगार है वह नशे भी करता था। शायद उसने नशे के दौरान ये हत्या की होगी। वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सबसे पहले कुछ चावल पकाए। फिर महिला का ब्रेन उस पर रखा और उन्हें खा गया। इसके बाद उसने घर के पास मौजूद एक गड्ढे में महिला की खोपड़ी को फेंक दिया। बता दें जब महिला का शव मिला, तो उसने सिर्फ जींस पहनी थी और उसके हाथ बंधे हुए थे। युवक पुलिस की कस्टडी में है और उसके दिमागी हालत की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि ये दिमागी रूप से बिमार है।

Home / Hot On Web / इंग्लिश में बात कर रही महिला पर शख्स को आया गुस्सा, खोल दी खोपड़ी और चावल के साथ खा लिया उसका दिमाग!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो