TikTok की मदद से बेटे को मिल गया गुमशुदा पिता, दो साल पहले परिवार से बिछड़ गया था शख्स
TIKTOK APP एक परिवार के लिए वरदान साबित हुआ है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टिकटॉक (TikTok) के एक वीडियो की मदद से एक बिछड़े हुआ दिव्यांग व्यक्ति अपने परिवार से मिल पाया है।
नई दिल्ली। इन दिनों Internet की दुनिया पर TikTok vs Youtube का विवाद जोरों पर हैं। कई लोग TikTok को बैन करने की बात कर रहे हैं। लेकिन ये APP एक परिवार के लिए वरदान साबित हुआ है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टिकटॉक (TikTok) के एक वीडियो की मदद से एक बिछड़े हुआ दिव्यांग व्यक्ति अपने परिवार से मिल पाया है।
खराब PPE किट की वजह से Swimsuit पहन Corona मरीजों का इलाज कर रही नर्स, जानें क्या है दरअसल, तेलंगाना (Telangana) के भद्राद्री कोठागुडम (Kothagudem )का रहने वाला एक दिव्यांग व्यक्ति भटक कर पंजाब (Punjab) के लुधियाना शहर आ गया था। 55 साल के का शख्स एक फ्लाईओवर के नीचे रहने लगा। यहां और भी कई लोग रहते थे। उन्होंने शख्स से वहां आने की वजह पूछी, उसका पता पूछा लेकिन शख्स कोई भी जानकारी नहीं दे सका। बाद में पता चला कि उन्हें सुनने और बोलने में दिक्कत है। इसके बाद से लोगों ने उन्हें वही रहने दिया। यहां वे लोगों के साथ भीख से मिले भोजन के साथ गुजारा करने लगें।
दिन बीते, महीने बीते, साल बीता फिर देश में आ गया कोरोनावायरस। कोरोना की वजह से देश में Lockdown लग गया। अब फ्लाईओवर के नीचे रहने रहने वालो लोगों के लिए मुश्किल हो गई। वे अब पुलिस के भरोषो रहने लगे। कभी कोई आकर खाना दे जाता तो कभी भूखे रात गुजारने लगे।
लेकिन एक दिन अपने डेली रूटीन के तहत पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल अजैब सिंह फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले लोगों को खाना देने गए। खाना देने के साथ अजैब ने उनक वीडियो भी बनाया। ये वीडियो Tiktok पर साझा किया। वीडियो वायरल भी हो गया।
एक दिन शख्स के गांव के रहने वालेएक आदमी ने ये वीडियो देख लिया। उन्होंने शख्स को पहचान लिया और उनके घर वालों को इसकी सूचना दे दी। इसकी बाद उन्होंने शख्स को पहचान लिया। वीडियो में दिखने वाले शख़्स रोद्दम वेन्कटेश्वरालु हैं जो दो साल पहले लपता हो गए थे।
घर के लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें वापस घर बुला लिया। परिवारवालों को बताया, जो दो साल से उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इनका कोई अता पता नहीं चल सका था। लेकिन वीडियो देखने के बाद मैं फैरन पंजाब गया और पुलिस की मदद से उन्हें घर वापस ले आया। बेटे ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि वो अपने पिता से फिर कभी नहीं मिल पाएंगे, लेकिन एक वीडियो के कारण उनके पिता वापस घर लौट सके।
Home / Hot On Web / TikTok की मदद से बेटे को मिल गया गुमशुदा पिता, दो साल पहले परिवार से बिछड़ गया था शख्स