scriptMumbai की बारिश में तांडव करता दिखा ताड़ का पेड़, देखें Video | Most Dramatic" Video Of Rain-Battered Mumbai | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Mumbai की बारिश में तांडव करता दिखा ताड़ का पेड़, देखें Video

मूसलाधार बारिश (Rain in Mumbai) की वजह से मुंबई में हर तरफ बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन सब के बीच सोाशल मीडिया पर बारिश का एक दिल दहला देने वाला वीडियो (Dramatic Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पेड़ तांडव करता दिखाई दे रहा है।
 

Aug 08, 2020 / 04:00 am

Vivhav Shukla

Most Dramatic" Video Of Rain-Battered Mumbai

Most Dramatic” Video Of Rain-Battered Mumbai

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) शहर में पिछले 6 दिनों से मूसलाधार बारिश (Rain in Mumbai) हो रही है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और तूफान भी आ रहा है। इन सब की वजह से मुंबई में जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को घर के अंदर रहने की अपील की है। इसके साथ ही लोकल ट्रेन, बस सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। मुंबई में हर तरफ बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन सब के बीच सोाशल मीडिया पर बारिश का एक दिल दहला देने वाला वीडियो (Dramatic Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पेड़ तांडव करता दिखाई दे रहा है।
पहले वीडियो देखें..

 
https://twitter.com/anandmahindra/status/1291248988725772288?ref_src=twsrc%5Etfw
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि र तेज हवा के कारण एक ताड़ का पेड़ ऐसे लहरा रहा है जैसे वो किसी रबड़ का बना है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर किया है। महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल मुंबई की बारिश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनमें से यह सबसे खतरनाक है। हमें यह तय करना होगा कि ताड़ का पेड़ खुशी से ताडव कर रहा है- आंधी का आनंद ले रहा है- या नेचर गुस्से में डांस कर रहा है।’
कोरोना के बीच चीन में फैला एक नया वायरस, 60 लोग बीमार, 7 लोगों की मौत!

बता दें इस वीडियो को आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने 6 अगस्त को शेयर किया गया था। लेकिन ये एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2.7 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट हो चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी डरावना लग रहा है।

Home / Hot On Web / Mumbai की बारिश में तांडव करता दिखा ताड़ का पेड़, देखें Video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो