scriptकामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी चढ़ाएंगे सोने के कलश, पीछे की कहानी जान हैरान होंगे आप | Mukesh ambani donates gold kalash in kamakhya temple | Patrika News
हॉट ऑन वेब

कामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी चढ़ाएंगे सोने के कलश, पीछे की कहानी जान हैरान होंगे आप

भारत के सबसे रईस उद्यमी मुकेश अम्बानी असम के सुप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में सोने के कलश दान दे रहे हैं।

Nov 10, 2020 / 03:18 pm

सुनील शर्मा

mukesh_ambani.jpg

Mukesh Ambani will invest money in Bill Gates’s company, know Ril plan

भारत के सबसे रईस उद्यमी मुकेश अम्बानी असम के सुप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में सोने के कलश दान दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन कलशों का वजन लगभग 19 किलो है। एक बड़े अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट में अम्बानी परिवार खुद रुचि ले रहा है और मुकेश अम्बानी अपनी निजी देखरेख में इसे बनवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर के गुबंद के पास तीन सोने के कलश रखे जाएंगे। ये कलश अम्बानी परिवार की ओर से ही दान किए जा रहे हैं। वर्तमान में इन्हें मुंबई में बनाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य ढांचा तांबे से बनाया जा रहा है जिस पर अंत में सोने की परत चढ़ाई जाएगी। इस तरह तैयार होने के बाद इन्हें मंदिर में यथायोग्य स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इससे मंदिर की शोभा में चार चांद लग जाएंगे।
इन ऑनलाइन कोर्सेज को करने से बढ़ेगी सैलेरी और स्किल्स दोनों, जानिए डिटेल्स

कोरोना के बाद पहली बार मंदिर को मिलेगा इतना बड़ा दान

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अन्य मंदिरों की तरह असम का कामाख्या मंदिर भी बंद था तथा श्रद्धालुओं पर भी रोक लगा दी गई थी। इसे हाल ही में खोला गया। इसके बाद पहली बार मंदिर को इतना बड़ा दान मिला है।
धर्म-कर्म में रखते हैं बहुत विश्वास

अंबानी परिवार बहुत ही अधिक धार्मिक मान्यताओं को मानने वाला है। अक्सर वे नाथद्वारा, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित देश के अन्य कई मंदिरों में दान करते रहते हैं। इसके साथ ही वे अक्सर विभिन्न मंदिरों में भी भगवान के दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं।

Home / Hot On Web / कामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी चढ़ाएंगे सोने के कलश, पीछे की कहानी जान हैरान होंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो