scriptये कैसा प्रदर्शन…जब महिलाओं को ही बता दिया दुष्कर्म और छेड़छाड़ के लिए जिम्मेदार | NGO gave indecent exposure to school girls | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ये कैसा प्रदर्शन…जब महिलाओं को ही बता दिया दुष्कर्म और छेड़छाड़ के लिए जिम्मेदार

खुद को महिलाओं की रक्षा का ठेकेदार समझने वाले आर. मोहन के संगठन ने स्कूल की छात्राओं के हाथों में आपत्तिजनक और अभद्र पोस्टर देकर प्रदर्शन कराया।
 

Sep 02, 2019 / 06:03 pm

Manoj Sharma

protest_1.jpeg
नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण के नाम पर अगर कोई ये कहे कि दुष्कर्म, छेड़छाड़ और महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध के लिए उनके भड़काऊ छोटे कपड़े जिम्मेदार होते हैं तो आप उस इंसान के बारे में क्या सोचेंगे। और तो और स्टेट बैंक और इंडिया के पूर्व कर्मचारी आर मोहन ने इसे आंदोलन बना लिया है। वो पिछले 17 सालों से कुछ पूर्व और कार्यरत कर्मचारियों के साथ एक कथित जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
आपत्तिजनक पोस्टर्स के साथ लड़कियों से कराया प्रदर्शन

आर मोहन इसके लिए लगातार प्रदर्शन करते रहते हैं। एवीवीएआई होम हॉयर सेकेंडरी स्कूल की लगभग 50 छात्राओं और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन्होंने एक प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल की लड़कियों के हाथों में पोस्टर्स दिए गए। इस प्रदर्शन को अपने आंखों से देखने वाली एक महिला इन पोस्टर्स लिखे हुए स्लोगनों को देखकर हैरान रह गई। इन पोस्टर्स में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक, सेक्सिट और समलैंगियों के खिलाफ लोगों में भय पैदा करने वाली बातें लिखी गई थी।
लड़कियों से छेड़छाड़ के लिए सेक्सी ड्रेसेज जिम्मेदार

इसमें एक लड़की के हाथ में दिए गए पोस्टर में लिखा गया कि सभी माता-पिता गे, होमो और लेस्बियन से अपने बच्चों के दूर रखें। वहीं एक और लड़की के हाथ में दिए पोस्टर में कम और उत्तेजक कपड़े पहनने वाली महिलाओं पर दूसरे के विचारों और दिमाग को दूषित करने का आरोप लगाया गया। एक और स्लोगन में लिखा कि जो महिलाएं दुपट्टे का प्रयोग ठीक से करती हैं वो बिना किसी डर के घूम सकती हैं। एक और लड़की के हाथ में पकड़ाए गए स्लोगन में लिखा था कि लड़कियों से होनी वाली छेड़छाड़ के लिए सेक्सी ड्रेसेज जिम्मेदार हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले में सफाई दी

छोटी-छोटी लड़कियों को ऐसे अभद्र प्रदर्शन में भेजने वाले स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि हमें नहीं पता था इस तरह के पोस्टर्स के साथ बच्चियों से प्रदर्शन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए हमने स्कूल स्टाफ को भेजा है।
सेक्सी ड्रेसेज पर पूछने पर दिया आपत्तिजनक जवाब

इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के मानसिक दिवालियापन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेक्सी ड्रेसेज का मतलब पूछने पर उसने बहुत ही आपत्तिजनक जवाब दिया। उसके कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का ब्रेस्ट दिखाती हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो ये लोग छात्राओं को ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए वो स्वयं जिम्मेदार होती है।

Hindi News/ Hot On Web / ये कैसा प्रदर्शन…जब महिलाओं को ही बता दिया दुष्कर्म और छेड़छाड़ के लिए जिम्मेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो