scriptपायलट ने हाईवे पर उतार दिया प्लेन, इधर-उधर भागती नजर आई गाड़ियां, देखें वीडियो | piolet did emergency landing on busy highway road video gone viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

पायलट ने हाईवे पर उतार दिया प्लेन, इधर-उधर भागती नजर आई गाड़ियां, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अमेरिकन पायलट ने विमान में खराबी होने के बाद चलते फिरते हाईवें पर लैंड करा दिया। यह हैरतअंगेज घटना विमान के अंदर रखे विंग कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सड़क पर जा रही गाड़ियां इधर-उधर भागती नजर आई।

नई दिल्लीJul 11, 2022 / 01:54 pm

Shaitan Prajapat

Plane Landing On Highway

Plane Landing On Highway

आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हो और आपके सामने प्लेन आ जाए तो आपकी हालत क्या होगी। चलती गाड़ियों के बीच अचानक कोई प्लेन लैंड करता है तो लोगों की हालत घबरा जाते है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं पाएंगे कि अपनी गाड़ी को किस साइड ले जाए। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग (Plane Landing On Highway Video) के लिए हाईवे को चुना। उसने चलती गाड़ी के बीच सफलतापूर्व लैंडिंग करवाई। इस दौरान सड़क पर प्लेन को देखकर लोग घबरा गए और अपनी गाड़ियों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। खबरों के अनुसार यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। आइए जानते है इस घटना के बारे में।

अचानक इंजन हो गया था बंद
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, हैरान करने वाला वीडियो अमेरिका के कैरोलिना का है। यह घटना 3 जुलाई की बताई जा रही है। पायलट विंसेट फ्रेजर सिंगल इंजन वाले प्लेन को उड़ा रहे थे। अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया है। विंसेट के साथ उनके ससुर भी विमान में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

टूटे हुए पहिये के साथ भी फर्राटा भरती है ये साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग



https://twitter.com/louie_tran/status/1545217673105113091?ref_src=twsrc%5Etfw

बिजी हाईवें पर लैंडिंग
पायलट विंसेट ने तुरंत अथॉरिटी को यह जानकारी दी। अथॉरिटी ने उन्हें सख्त सतह या सड़क पर लैंडिंग कराने के लिए कहा। इसके बाद पायलट ने एक बिजी हाईवे पर धीरे-धीरे प्लेन की लैंडिंग करा दी। यह घटना प्लेन के अंदर रखे विंग कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट, शर्त जान नहीं रुक पाएगी आपकी हंसी



इधर-उधर भगाने लगे कारें
सड़क पर गाड़ी चला रहे लोग डर गए। हर कोई हैरान था कि आखिर विमान इतना नजदीक क्यों आ रहा है। लोग कार लेकर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच सूझबूझ से विमान सड़क पर लैंड कर जाता है। अधिकारियों ने कहा कि पायलट विंसेट फ्रेजर की जमकर तारीफ की। जरा सी गलती से बहुत बड़ा विनाश हो सकता है।

Home / Hot On Web / पायलट ने हाईवे पर उतार दिया प्लेन, इधर-उधर भागती नजर आई गाड़ियां, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो