हॉट ऑन वेब

“पत्थर” ने खनन करने वाले को बना दिया करोड़पति

‘ओपल’ रत्न को दुनिया का सबसे अच्छी गुणवत्ता के रत्न में से एक माना जाता है। हाल ही में अलास्का में एक नीलामी में ओपल करीब एक करोड़ में बिका है। अमेरिकस ऑस्ट्रालिस कहे जाने वाले इस ओपल का वजन 11,800 कैरेट बताया जा रहा है। यह रत्न 1950 से उसके परिवार के पास से था।

Feb 22, 2022 / 01:52 pm

Shaitan Prajapat

opal gemstone

ईंट के आकार का एक ‘ओपल’ (दूधिया पत्थर) रविवार रात अलास्का में 1.4 लाख डॉलर (करीब एक करोड़ रुपए) में नीलाम हुआ। इसे सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले रत्नों में से एक बताया जा रहा है। नीलामी हाउस अलास्का प्रीमियर आक्शंस एंड एप्रेंसल्स के अनुसार अमरिक्स आस्ट्रलिस नाम का यह ओपल 11,800 कैटेट का है। इस ओपल का इतिहास काफी लंबा हैं इसे अमरीका के एक मकान मे लिनन की अलमारी में रखा गया था। यह फ्रेड वोन ब्रांट नाम के एक शख्स के पास था, जो अलास्का में सोेन के लिए खनन करता है। उसका परिवार रत्नों का कारोबार करता है। वोन ब्रांट ने बताया कि यह रत्न उसके परिवार के पास 1950 से था। उसके दादा इसे जॉन अल्टमैन नाम के एक आस्ट्रेलियाई डीलर से खरीदकर लाए थे।

सालों से रखा था अलमारी में
वोन ब्रांट ने बताया कि उसके पिता ने फैसला किया कि इस रत्नी को ताले में रखे काफी वक्त बीत चुका है। अब इसे वापस दुनिया के पास भेजने का वक्त आ गया है। इसलिए उन्होंने इसकी नीलमी की। भारी भरकम कीमत पाकर ब्रांट काफी खुश है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ओपल के कद्रदानों की कमी नहीं है। कई लोग इसे हीरे से ज्यादा महत्व देते है।

यह भी पढ़ें – भारत की गोल्डन नदी जो पानी के साथ उगलती है सोना, जानिए क्या है खास


आर्थिक और दाम्पत्य जीवन की परेशानियां करता है दूर
रत्नी ज्योतिष में मान्यता है कि ओपल शुक्र ग्रह को मजबूती प्रदान करता हैं समृद्धि और दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता के लिए लोग इसे पहनते है। तुला और वृष राशि के जातकों के लिए यह उत्तम माना जाता है। अमरीका, आस्ट्रेलिया, मैक्सिको, ब्राजील, हंगरी और सूडान की खदानों मं पाए जाने वाले इस दूधिया पत्थर को टुकड़ों में बांटा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – त्रिपुरा के शख्स ने चांद पर खरीदी जमीन, जानिए क्या चुकाई कीमत



Home / Hot On Web / “पत्थर” ने खनन करने वाले को बना दिया करोड़पति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.