अनोखे अंदाज में 4 मिनट में चोरों ने उखाड़ लिया ATM, वीडियो हो रहा है वायरल
बता दें कि प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से इस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रीति मुजीब के साथ पश्तो में कुछ बात करती नज़र आ रही हैं। प्रीति जिंटा ( Preity Zinta ) को वीडियो में पश्तो भाषा में बात करते देख सब कंफ्यूज हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति हर सीजन में अपनी टीम के साथ रही हैं। मैच से पहले प्रीति जिंटा पंजाब की टीम के साथ बस में थीं।
प्रीति के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ सी आ गई। प्रीति जिंटा ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था। जिसके बाद एक अफगानिस्तान के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए उनकी बातचीत का अनुवाद किया “प्रीति- मनाना मनाना मुजीब (धन्यवाद धन्यवाद मुजीब), मुजीब- डेरा मनाना ता ना हम (धन्यवाद आपका भी। प्रीति- सांगा ये? (आप कैसे हैं।) मुजीब- खी अम तासो सांगे ये? (मैं ठीक हूं और आप कैसे हैं)।