scriptफ्लाइट से सफर करता था करोड़पति चोर, IAS, IPS, IB अफसर के घर तक को नहीं छोड़ा | story of police arrested rich thief sikandar giddi at airport | Patrika News
हॉट ऑन वेब

फ्लाइट से सफर करता था करोड़पति चोर, IAS, IPS, IB अफसर के घर तक को नहीं छोड़ा

-फ्लाइट से सफर करने वाले एक करोड़पति चोर ( Millionaire Thief ) की कहानी सुनकर पुलिस ( Police ) भी हैरान है। -यह चोर इतना शातिर था कि आईएएस, आईपीएस और आईबी अफसर के घर तक को नहीं छोड़ा। -अफसरों के घरों में चोरियां ( Theft in House ) करके करोड़ों का मालिक बन गया, लेकिन अब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो सब धरा का धरा रह गए।-हैरान करने वाला मामला झारखंड के रांची का है। जहां आठ माह से फरार चल रहे कुख्यात चोर सिकंदर गिद्दी ( Thief Sikandar Giddi ) को रांची पुलिस ( Ranchi Police ) ने दबोच लिया है।

Jun 26, 2020 / 12:02 pm

Naveen

story of police arrested rich thief sikandar giddi at airport

फ्लाइट से सफर करता था करोड़पति चोर, IAS, IPS, IB अफसर के घर तक को नहीं छोड़ा

नई दिल्ली।
फ्लाइट से सफर करने वाले एक करोड़पति चोर ( Millionaire Thief ) की कहानी सुनकर पुलिस ( Police ) भी हैरान है। यह चोर इतना शातिर था कि आईएएस, आईपीएस और आईबी अफसर के घर तक को नहीं छोड़ा। अफसरों के घरों में चोरियां ( Theft in House ) करके करोड़ों का मालिक बन गया, लेकिन अब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो सब धरा का धरा रह गए। हैरान करने वाला मामला झारखंड के रांची का है।

जहां आठ माह से फरार चल रहे कुख्यात चोर सिकंदर गिद्दी ( Thief Sikandar Giddi ) को रांची पुलिस ( Ranchi Police ) ने दबोच लिया है। जिसके बाद पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि शातिर चोर सिकंदर गिद्दी मुंबई से इंडिगो फ्लाइट से आ रहा है। पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचने के लिए जाल बिछा दिया। जैसे ही सिकंदर गिद्दी फ्लाइट से उतरा, पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

rich_theft_01.jpg

एक दिन में बनाया 11 घरों को निशाना
रांची पुलिस ने बताया कि सिकंदर गिद्दी बेहद ही शातिर चोर है, वह कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। 19 सितंबर को उसने एक ही दिन में 11 घरों को निशाना बनाया था। इतना ही नहीं आरोपी ने अरगोड़ा में आईएएस, आईपीएस से लेकर आईबी अफसर तक के घर में चोरी की। जहां से नकदी, जेवरात के अलावा डेढ़ सौ कारतूस चुराकर ले गया था।

rich_theft_02.jpg

रईसों के शौक
पुलिस ने बताया कि कुख्यात सिकंदर गिद्दी चोरी कर ऐसो-आराम की जिंदगी जीता था। उसे महंगे कपड़े-जूते पहनने का शौक था। इसके अलावा फ्लाइट में सफर करता, सड़कों पर महंगी बाइकों पर फरारी काटता था। लोगों के बीच करोड़पति की तरह रहता, ताकि लोग उसे चोर ना समझें। लेकिन, लोगों को डराने के लिए पॉकेट में चाकू रखता। यह सिर्फ बड़े घरों को निशाना बनाता और सिर्फ नकदी व जेवरात ही चोरी करता था।

Home / Hot On Web / फ्लाइट से सफर करता था करोड़पति चोर, IAS, IPS, IB अफसर के घर तक को नहीं छोड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो