हमने इन फोटो की पड़ताल की और जानना चाहा कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा कितना सही या गलत है। हमने पाया कि सिविल ड्रेस पर पुलिस गेअर पहना हुआ शख्स दिल्ली पुलिस का कॉन्सटेबल है, जिसका नाम अरविंद है और वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट का हिस्सा है। पुलिस अधिकारी ने इस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें अरविंद को एबीवीपी का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरविंद दिल्ली पुलिस के ‘ऐंटी ऑटो थेफ्ट यूनिट’ का हिस्सा हैं, जो एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट है। इस टीम के सदस्य अपने काम को ध्यान में रखते हुए अकसर वर्दी की जगह सादे कपड़े पहने होते हैं।