scriptएक हादसे के बाद से हर रोज़ किलोभर मीट खा जाती है ये महिला, वजह जानकार उड़ जाएंगे होश | this lady eats one kilogram meat everyday after an accident | Patrika News
हॉट ऑन वेब

एक हादसे के बाद से हर रोज़ किलोभर मीट खा जाती है ये महिला, वजह जानकार उड़ जाएंगे होश

अब ये महिला हर रोज़ किलो भर मीट अकेले ही खा जाती है, तो आइए जानते हैं कि आखिर इस महिला को ऐसा क्या हुआ था जिसने उसे मांसाहारी बनने पर मजबूर कर दिया।

Jan 04, 2019 / 09:01 am

Vineet Singh

spider bites lady

एक हादसे के बाद से हर रोज़ किलोभर मीट खा जाती है ये महिला, वजह जानकार उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो नॉन-वेज खाए बगैर रह ही नहीं सकते हैं लेकिन बहुत सारे ऐसे भी हैं जो चिकन और मटन को हाथ भी नहीं लगाते हैं ऐसी ही एक महिला के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे जिसने कभी भी नॉनवेज खाने को हाथ तक नहीं लगाया था लेकिन फिर एक हादसे के बाद इस महिला की ज़िंदगी बदल गयी और अब ये महिला हर रोज़ किलो भर मीट अकेले ही खा जाती है, तो आइए जानते हैं कि आखिर इस महिला को ऐसा क्या हुआ था जिसने उसे मांसाहारी बनने पर मजबूर कर दिया।
आपको बता दें कि यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली सिल्विया नाम की लड़की से जुड़ा हुआ है जिसे एक जहरीली मकड़ी ने काट लिया था जिसके बाद सिल्विया की हालत बिगड़ने लगी। आपको बता दें कि मकड़ी के काटे जाने के बाद इस महिला के पेट में मांस खाने वाले वायरस पनपने लगे जिसकी वजह से उनके पाचन पर बुरा असर पड़ने लगा। इस घटना के बाद सिल्विया की हालत ऐसी हो गयी है अब वो मीट खाए बगैर नहीं रह सकती हैं, और वो भी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि किलोभर मीट, जी हां आपको ये जानकार हैरानी होगी लेकिन अब सिल्विया पूरे दिन में किलोभर तक मीट खाने लगी हैं।
बता दें कि साल 2018 में सिल्विया ने पूरी तरह से मांसाहारी भोजन खाना छोड़ दिया था लेकिन साल 2018 से वो एक बार फिर से मांसाहारी बन गयी हैं और इसके पीछे एक जहरीली मकड़ी का हाथ है। मकड़ी के काटने के बाद सिल्विया का ऑपरेशन किया गया था जिससे उसकी जान तो बच गयी लेकिन उसका पाचन बुरी तरह से ख़राब हो गया था, इसके बाद जब भी वो कुछ खाती थी तो उसे उल्टी और दस्त शुरू हो जाते थे। इसके बाद सिल्विया ने काफी सारे एंटीबायोटिक्स ले लिए थे जिसके बाद उसके पेट में पाचन करने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो गए थे।
इस घटना के बाद सिल्विया काफी कमज़ोर हो गयी थीं तब उनके एक दोस्त ने नॉनवेज खाने की सलाह दी और तब से ही सिल्विया नॉनवेज खाने लगी और उस दिन से उनकी हालत में सुधार होने लगा और अब सिल्विया हर रोज़ किलोभर मीट खा जाती हैं। इसकी वजह से अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और इसका क्रेडिट वो मीट को देती हैं।

Home / Hot On Web / एक हादसे के बाद से हर रोज़ किलोभर मीट खा जाती है ये महिला, वजह जानकार उड़ जाएंगे होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो