scriptबोल नहीं सकती विदिशा लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत जीता मिस डेफ इंडिया 2019 का खिताब | vidisha become miss deaf india 2019 | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बोल नहीं सकती विदिशा लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत जीता मिस डेफ इंडिया 2019 का खिताब

गाजियाबाद के सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं विदिशा
स्पोर्ट्स फील्ड से फैशन वर्ल्ड में रखा था कदम
कड़ी मेहनत की बदलत हासिल किया ये मुकाम

Apr 15, 2019 / 05:16 pm

Vineet Singh

vidisha

बोल नहीं सकती विदिशा लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत जीता मिस डेफ इंडिया 2019 का खिताब

नई दिल्ली: कहते हैं कि भगवान ( God ) अगर किसी इंसान से कोई चीज़ छीनता है तो बदले में उसे कुछ बड़ा देता है जो इंसान की ज़िंदगी बदल देता है। आज हम आपको ऐसी एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने रुकावटों से कभी हार नहीं मानी और वो कर दिखाया जिसके लिए देश को उसपर गर्व है।
पत्नी से छिपाकर 8 सालों तक स्पर्म डोनर बना रहा शख्स, जब सामने आई हकीकत तो पत्नी ने लिया बड़ा फैसला

आपको बता दें कि गाजियाबाद ( gaziabaad ) के एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली विदिशा ने ना सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस में ख्याति प्राप्त की बल्कि मिस डेफ इंडिया 2019 का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। बता दें कि विदिशा बचपन से ही सुन और बोल नहीं पाती थीं ऐसे में lawn tennis को लेकर उनकी रुचि जगी और उन्होंने डिसाइड कर लिया कि इसी खेल में नाम कमाना है।
विदिशा ने कड़ी मेहनत की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सिल्वर मेडल जीता साथ ही डिफॉलम्पिक्स में पांचवा स्थान भी हासिल किया। लेकिन रीड की हड्डी की चोट की
वजह से उन्हें लॉन टेनिस को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद वो काफी मायूस रहने लगी लेकिन उनके परिवार ने इस मुश्किल दौर में उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने फैशन वर्ल्ड में कदम रखा और यहां उनकी मेंटॉर अमृता मिश्रा ने उनको बहुत प्रोत्साहित किया साथ ही उनकी ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया।
भयंकर कार एक्सीडेंट का शिकार हुई महिला फिर भी सलामत रही ये चीज़, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विदिशा ने इस फील्ड में आते ही कड़ी मेहनत शुरू कर दी और आखिरकार उन्होंने वो कर दिखाया जिसके लिए लोग सालों तक इंतज़ार करते हैं। विदिशा ने मिस
डेफ इंडिया 2019 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। अभी वह मिस एंड मिस्टर डेफ वर्ल्ड – यूरोप – एशिया – 2019 की प्रतिभागी हैं। साउथ अफ्रीका में होने वाली इस प्रतियोगिता में वह हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Home / Hot On Web / बोल नहीं सकती विदिशा लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत जीता मिस डेफ इंडिया 2019 का खिताब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो