scriptये पौधा दुनिया में उगता है मात्र 10 जगह, विश्वभर में है जबरदस्त डिमांड | Wasabi plant grows only in 10 places in the world, it is in demand all over the world | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ये पौधा दुनिया में उगता है मात्र 10 जगह, विश्वभर में है जबरदस्त डिमांड

दुनियाभर में कई प्रकार के पेड पौधे पाए जाते है। हालांकि सभी देशों की जलवायु के मुताबिक ये अलग अलग होते है। आज आपको एक अनोखे पौधे के बारे में बता रहै। यह अनोखा दुनिया में सिर्फ 10 जगह ही पनपता है। इसका नाम वसाबी है और मूलत: जापान में इसकी खेती की जाती है।

Jan 13, 2023 / 02:45 pm

Shaitan Prajapat

Wasabi Plants

Wasabi Plants

इस धरती पर कई अनमोल चीजें पाई जाती है। वैसे तो दुनियाभर में खेती होती है, जिसमें फल, सब्जियां के अलावा अनाज सहित कई प्रकार के पौधे उगाए जाते है। इनमें कुछ देशों या कुछ क्षेत्र विशेष में पाए जाते है। आज आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे है, पूरी दुनिया में केवल 10 जगह ही उगता है। आपका यह जानकारी हैरानी होगी इस अनोखे पौधे की दुनियाभर में जबरदस्त डिमांग है। जी हां, हम बात कर रहे है वसाबी (Wasabi Plants) पौधे की। इस पौधे के बारे में अपने देश के कम लोगों को ही पता है। मूलत: वसाबी की जापान में खेती की जाती है। आइए जानते इस अनोखे पौधे के बारे में…


पश्चिमी देशों में वसाबी पौधा ‘जापानी हॉर्सरैडिस’ नाम से मशहूर है। इसकी जड़ का उपयोग मसाला बनाने में किया जाता है। यह जड़ स्वाद में बेहद तीखा होती है। दुनियाभर के लोगों को इसका स्वाद और सुगंध बहुत पसंद है। आमतौर पर वसाबी को घिसकर व्यंजनों में डाला जाता है। जापानी व्यंजनों में इसका प्रमुख मसाले में रूप में उपयोग करते है।


जापान में वसाबी की बड़े स्तर पर खेती की जाती है। जापान के शिमाने प्रांत, इवते सहित कई क्षेत्रों में इसको उगाया जाया है। जापान के अलावा यह ओरेगन, अमेरिका, इजराइल, तस्मानिया, ब्रिटिश कोलंबिया, ताइवान, न्यूजीलैंड, कनाडा और उत्तरी कैरोलिना में इसको उगाया जाता है। हालांकि इन देशों के कुछ क्षेत्रों में ही वसाबी की खेती की जाती है।

यह भी पढ़ें

हैवी ड्राइवर का खतरनाक स्टंट, चलते ट्रक के नीचे से निकाली कार, वीडियो देख थम जाएगी सांसे


आमतौर पर कुछ उत्पादक ज्यादा पैदावार पाने के लिए उर्वरकों का उपयोग करते है। लेकिन वसाबी को शुद्ध रूप में पाने के लिए इसकी खेती में उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करते है। वसाबी की खेती लंबी और काफी जटिल होती है।

यह भी पढ़ें

Video: बाइक ने बचाई बच्चे की जान, चमत्कार देखकर याद आ जाएगी टार्जन वंडर कार की याद


वसाबी की दुनियाभर में जबरदस्त डिमांग है। यह बहुत महंगा बिकता है। इसे तैयार होने में करीब दो साल तक का समय लगता है। वसाबी के अच्छे और शुद्ध उत्पादन के लिए इसकी बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। जापान में लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

Home / Hot On Web / ये पौधा दुनिया में उगता है मात्र 10 जगह, विश्वभर में है जबरदस्त डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो